Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

November 8, 2026

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » JaipurExpensiveSweets : हे भागवान ! 1.23 लाख रुपए में 1 किलो मिठाई
देश

JaipurExpensiveSweets : हे भागवान ! 1.23 लाख रुपए में 1 किलो मिठाई

This sweet looks like a gold coin.
Narad PostBy Narad PostNovember 5, 2026Updated:November 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
JaipurExpensiveSweets
JaipurExpensiveSweets : हे भागवान ! 1.23 लाख रुपए में 1 किलो मिठाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

JaipurExpensiveSweets : हे भागवान ! 1.23 लाख रुपए में 1 किलो मिठाई :- दिवाली पर आपने काजू कतली, लड्डू और ड्राई फ्रूट्स की मिठाई तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी ऐसी मिठाई देखी है, जिसकी एक किलो कीमत में नई बाइक खरीदी जा सकती है? राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस दिवाली एक ऐसी ही खास मिठाई चर्चा में है। इसका नाम ‘त्योहार अशर्फी’ है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि सुनकर अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ सकते हैं। इस मिठाई का सिर्फ 9 ग्राम का एक पीस 1,111 रुपए में बिक रहा है। इस हिसाब से एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1 लाख 23 हजार 444 रुपए बैठती है।

सोने के सिक्के जैसी दिखती है यह मिठाई

‘त्योहार अशर्फी’ को पुराने जमाने में राजा-महाराजाओं के समय इस्तेमाल होने वाले सोने के सिक्कों यानी अशर्फियों के आकार में तैयार किया गया है। इसका मकसद मिठाई को सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि दिवाली पर एक खास और शाही तोहफे के रूप में पेश करना है।

बादाम, सोना और केसर से होती है तैयार

इस मिठाई की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री है। इसके अंदर बादाम से तैयार किया गया हिस्सा भरा जाता है। इसमें खाने योग्य सोना यानी स्वर्ण भस्म मिलाई जाती है।

इसके बाद मिठाई के ऊपर सोने की पतली परत चढ़ाई जाती है। आखिर में इसे केसर से सजाया जाता है।
यानी यह मिठाई सिर्फ सोने जैसी दिखती ही नहीं, बल्कि इसे बनाने में खाने योग्य सोने का इस्तेमाल भी किया जाता है।

एक पीस के लिए देने होंगे 1,111 रुपए

इसकी कीमत भी खास अंदाज में रखी गई है। एक पीस का वजन 9 ग्राम और कीमत 1,111 रुपए है। वहीं, 9 पीस वाले एक डिब्बे की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। दुकान की फाउंडर सीए अंजलि जैन के मुताबिक, 1,111 का अंक शुभ माना जाता है, इसलिए इसकी कीमत इसी आधार पर तय की गई है।

इस मिठाई के पीछे पुराने समय की सोने की अशर्फियां देने की परंपरा से प्रेरणा ली गई है। पहले सोने की अशर्फियां समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती थीं। इसी परंपरा को नए अंदाज में दिवाली गिफ्ट के तौर पर पेश किया गया है।

जयपुर के इस आउटलेट ने ‘त्योहार नवरत्न’ नाम से नौ तरह की काजू कतली भी पेश की है। इनमें पिस्ता, केसर, गुलाब, स्ट्रॉबेरी और आम जैसे अलग-अलग फ्लेवर शामिल हैं।

#GhaziabadNews #Sportsmanship #SportsMeet2026 #VidyaBharati CMDhami IndianSports khojinarad naradpost pushkarsinghdhami SportsDevelopment UttarakhandNews YouthSports
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSweetShopInspection : त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा
Next Article 111YearOldWoman : 15 बच्चों की मां का अनोखा लाइफस्टाइल !
Narad Post

Related Posts

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

November 8, 2026

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

By Narad PostNovember 8, 20260

AmitabhBachchan :  चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद! :-  अमिताभ बच्चन कितने…

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?