Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम

August 17, 2026

WhatsAppScamAlert : AI पकड़ेगा संदिग्ध चैट, मिलेगा अलर्ट

August 17, 2026

SocialMediaTrend : अब आ गयी दिमागी नक्सल जनता पार्टी

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » TibetanBuddhism : एक चक्र और हजारों प्रार्थनाएं, बौद्ध धर्म की इस अनोखी परंपरा का रहस्य जानिए
NARAD POST BREAKING NEWS

TibetanBuddhism : एक चक्र और हजारों प्रार्थनाएं, बौद्ध धर्म की इस अनोखी परंपरा का रहस्य जानिए

Thousands of prayers accepted through a single cycle.
Narad PostBy Narad PostJune 5, 2026Updated:June 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
TibetanBuddhism
TibetanBuddhismएक चक्र और हजारों प्रार्थनाएं, बौद्ध धर्म की इस अनोखी परंपरा का रहस्य जानिए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

TibetanBuddhism : एक चक्र और हजारों प्रार्थनाएं, बौद्ध धर्म की इस अनोखी परंपरा का रहस्य जानिए :-  हिन्दू धर्म में भक्त मोतियों की माला के जरिए मंत्रों का जाप करते हैं। इसके ठीक उलट बौद्ध धर्म के कुछ मठों में चक्र घुमाकर मंत्रों का जाप किया जाता है। बौद्ध धर्म के मठों में कई भक्त प्रार्थना चक्र घुमाकर भगवान गौतम बुद्ध की उपासना करते हैं।

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, भक्त जितनी बार चक्र घुमाते हैं, उतनी बार चक्र पर लिखे मंत्रों का पाठ माना जाता है, जिससे मंत्रों का जप हो जाता है। यह प्रार्थना चक्र एक ड्रम के आकार का होता है। यह चक्र तांबे, लकड़ी, चांदी और सोने का भी हो सकता है। यह प्रार्थना चक्र की परंपरा मुख्य तौर पर तिब्बत के बौद्ध मठों में अपनाई जाती है।

इस प्रार्थना चक्र को तिब्बती भाषा में मणि चक्र भी कहा जाता है। तिब्बत, नेपाल, भूटान और लद्दाख के कई मठों में यह प्रार्थना देखने को मिलती है। जहां भक्त प्रार्थना चक्र के जरिए मन की शांति पाते हैं। साथ ही अपने मन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर पाते हैं। अब सवाल उठता है कि इस चक्र की खासियत क्या है?

प्रार्थना चक्र का रहस्य

प्रार्थना चक्र को घुमाने की प्रक्रिया में बेहद गहरा अर्थ छिपा है। माना जाता है कि प्रार्थना चक्र जीवन, मृत्यु और पुनर्जन्म का प्रतीक है। इसे घुमाकर मंत्र जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक जानकारों के मुताबिक, चक्र घुमाकर मंत्र जाप करने से न सिर्फ मन की शांति मिलती है, बल्कि व्यक्ति की आध्यात्मिक ऊर्जा भी बढ़ती है।

तिब्बत की खास परंपरा

तिब्बत के लोगों के जीवन में प्रार्थना चक्र बेहद अहम हिस्सा है। इसके जरिए भक्त हर दिन मंत्रों का जाप करते हैं। किसी त्योहार या खास पर्व के दिन लोग एकजुट होते हैं और अपने इलाके में मौजूद मठों में जाते हैं। वहां सामूहिक रूप से प्रार्थना चक्र घुमाकर मंत्रों का जाप करते हैं। यह परंपरा तिब्बत के गांवों में ही नहीं, बल्कि शहरों में भी अपनाई जाती है। जिससे भक्तों का आध्यात्मिक विकास होता है।

एक चक्र के जरिए हजारों प्रार्थनाएं स्वीकार

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, प्रार्थना चक्र को दाईं दिशा में घुमाना चाहिए। इस चक्र को घुमाते ही एक मधुर आवाज आती है, जो भक्तों के मन को शांत करती है। हर मठ में अलग-अलग प्रकार के प्रार्थना चक्र बनाए जाते हैं, जिनके आकार भी अलग हो सकते हैं। कई जगह ये चक्र बेहद ऊंचे बने होते हैं, वहीं दूसरी तरफ कई मठों में छोटे आकार के प्रार्थना चक्र भी बने होते हैं।

प्रार्थना चक्र से जुड़ी अहम बातें

भक्तों को प्रार्थना चक्र दाईं दिशा में घुमाना चाहिए। चक्र घुमाने से व्यक्ति को मन की शांति मिलती है, साथ ही भक्तों के दुख और नकारात्मक भावनाएं भी दूर होती हैं।

प्रार्थना चक्र को भक्त कभी भी घुमा सकते हैं। यानी इस प्रार्थना प्रक्रिया का कोई निर्धारित समय नहीं होता है। तिब्बत के कई मठों के प्रार्थना चक्र में हैंडल लगे होते हैं। ये हैंडल बड़े आकार के प्रार्थना चक्रों में भी पाए जाते हैं, साथ ही छोटे आकार के चक्रों में भी लगे होते हैं। इन्हें घुमाकर भक्त मंत्रों का जाप करते हैं।

 

#PositiveVibes BuddhistMonastery BuddhistTradition EasternPhilosophy GautamBuddha HimalayanCulture InnerPeace khojinarad ManiWheel MindfulnessMeditation naradpost naradpostbreakingnews PrayerWheel SacredRituals SpiritualEnergy SpiritualJourney TibetanBuddhism TibetanTradition
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDehradunCrime : बहू को 10 महीने टॉयलेट में बंधक रखा, सिर के बाल उखाड़े, शिक्षक पति समेत ससुराल वालों पर केस
Next Article PahlajNihalaniPassedAway : नहीं रहे दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी
Narad Post

Related Posts

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम

August 17, 2026

WhatsAppScamAlert : AI पकड़ेगा संदिग्ध चैट, मिलेगा अलर्ट

August 17, 2026

SocialMediaTrend : अब आ गयी दिमागी नक्सल जनता पार्टी

August 17, 2026

UttarakhandNews : सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाए – धामी

August 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम

By Narad PostAugust 17, 20260

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम :-  अगर आपके कंप्यूटर में हजारों…

WhatsAppScamAlert : AI पकड़ेगा संदिग्ध चैट, मिलेगा अलर्ट

August 17, 2026

SocialMediaTrend : अब आ गयी दिमागी नक्सल जनता पार्टी

August 17, 2026

UttarakhandNews : सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाए – धामी

August 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?