Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

November 8, 2026

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 111YearOldWoman : 15 बच्चों की मां का अनोखा लाइफस्टाइल !
NARAD POST BREAKING NEWS

111YearOldWoman : 15 बच्चों की मां का अनोखा लाइफस्टाइल !

Married at the age of 16, they remained together for 74 years.
Narad PostBy Narad PostNovember 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
111YearOldWoman
111YearOldWoman : 15 बच्चों की मां का अनोखा लाइफस्टाइल !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

111YearOldWoman : 15 बच्चों की मां का अनोखा लाइफस्टाइल ! :- ना महंगी डाइट, ना दवाइयों का सहारा! ब्राजील की 111 साल की यूनिस अनिसियो दा सिल्वेरा की जिंदगी किसी हैरान कर देने वाली कहानी से कम नहीं है. 15 बच्चों की मां रह चुकीं यूनिस के परिवार में 50 पोते-पोतियां, 88 परपोते-परपोतियां और 52 उनसे भी अगली पीढ़ी के बच्चे हैं. यानी उनकी जिंदगी में परिवार, खुशियां और अपनों का साथ भरपूर है।

जब उनसे पूछा जाता है कि आखिर इतनी लंबी उम्र का राज क्या है, तो उनका जवाब किसी महंगे हेल्थ सप्लीमेंट या विदेशी सुपरफूड का नाम नहीं होता. वह बताती हैं कि जल्दी सोना, जल्दी उठना, खूब दूध पीना और अपनी जमीन पर उगाया खाना उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है।

111 साल की उम्र, लेकिन दिनचर्या बिल्कुल देसी

यूनिस की जिंदगी का सबसे दिलचस्प पहलू उनकी सादगी है. ग्रामीण जीवन में पली-बढ़ीं यूनिस ने हमेशा प्रकृति के करीब रहना पसंद किया. उनका खान-पान अपनी जमीन पर उगाए गए अनाज और सब्जियों पर आधारित रहा. रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहना और नियमित दिनचर्या अपनाना उनकी आदतों में शामिल है।

परिवार के मुताबिक, यूनिस अपनी जिंदगी में कभी गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ीं और उन्होंने कभी दवाइयां नहीं लीं. हालांकि, यह उनकी व्यक्तिगत जीवन यात्रा है, इसे हर किसी के लिए लंबी उम्र का निश्चित फॉर्मूला नहीं माना जा सकता।

16 साल की उम्र में शादी, 74 साल तक निभाया साथ

यूनिस ने 26 फरवरी 1932 को महज 16 साल की उम्र में ओसवाल्डो डी कार्वाल्हो लागे से शादी की थी. दोनों ने करीब 74 साल और 10 महीने तक साथ बिताए. 2007 में ओसवाल्डो का निधन हो गया. इस दौरान दंपती ने 15 बच्चों का पालन-पोषण किया. आज यूनिस का परिवार कई पीढ़ियों तक फैल चुका है. उनके 9 बच्चे अभी जीवित हैं और परिवार के सदस्य उनके जन्मदिन पर एक साथ जुटकर खुशियां मनाते हैं. 17 अक्टूबर को परिवार ने उनका जन्मदिन मनाया, जबकि उनका वास्तविक जन्मदिन 21 अक्टूबर बताया गया है।

200 साल पुराने इतिहास के करीब पहुंच गईं यूनिस की जिंदगी

यूनिस की उम्र का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका जन्म 1915 में हुआ था. यानी वह वाटरलू की लड़ाई के ठीक 100 साल बाद पैदा हुई थीं. इस युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट की हार हुई थी. यूनिस ने एक सदी से ज्यादा का इतिहास अपनी आंखों से देखा है. उनकी जिंदगी उस दौर से आज तक पहुंची है, जब दुनिया में तकनीक, चिकित्सा और रहन-सहन पूरी तरह बदल चुके हैं।

यूनिस की कहानी के बीच वैज्ञानिकों का नजरिया भी समझना जरूरी है. यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के मुताबिक, लंबी और स्वस्थ जिंदगी के पीछे सिर्फ खान-पान नहीं, बल्कि कई कारक काम करते हैं. इनमें आनुवंशिकी, जीवनशैली, पर्यावरण और सामाजिक संबंध शामिल हैं।

संतुलित खान-पान: साबुत अनाज, सब्जियां, फल, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर भोजन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

नियमित गतिविधियां: रोजाना पैदल चलना, हल्का व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां मांसपेशियों व दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

अच्छी नींद: पर्याप्त नींद शरीर की मरम्मत, हार्मोन संतुलन और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।

अपनों का साथ: परिवार और दोस्तों के साथ मजबूत रिश्ते मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं. यूनिस की जिंदगी में परिवार की बड़ी भूमिका इसका दिलचस्प उदाहरण है।

111YearOldWoman BrazilianWoman EuniceAnisioDaSilveira HealthyAging HealthyLifestyle khojinarad LongestLivingWoman LongevitySecrets naradpost Supercentenarian
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleJaipurExpensiveSweets : हे भागवान ! 1.23 लाख रुपए में 1 किलो मिठाई
Next Article DoctorHanumanTemple : दुनिया का पहला ‘डॉक्टर हनुमान’ मंदिर !
Narad Post

Related Posts

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

November 8, 2026

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

By Narad PostNovember 8, 20260

AmitabhBachchan :  चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद! :-  अमिताभ बच्चन कितने…

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?