ShukraVakri2026 : शुक्र की उल्टी चाल 4 राशियों में लाएगा भूचाल :- 3 अक्टूबर 2026 को शुक्र वक्री यानी उल्टी चाल चलने जा रहे हैं और 14 नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को धन, वैभव और सुख का कारक माना जाता है। ज्योतिषों के अनुसार, शुक्र का वक्री होना इन 4 राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।
इन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि के जातकों को 14 नवंबर 2026 तक अधिक सावधानी बरतनी होगी।
शुक्र वक्री सिंह राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। करियर में उतार-चढ़ान देखने को मिल सकता है। व्यापार में भी नुकसान हो सकता है, इसलिए अधिक सावधानी बरतें। इस दौरान मेहनत के बाद भी मन मुताबिक फल नहीं मिलेगा।
शुक्र की उल्टी चाल वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस समय पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं इसलिए वाद-विवाद बढ़ने की स्थिति पैदा न करें।
शुक्र की उल्टी चाल मकर राशि वालों के लिए आर्थिक हानि लेकर आ रहा है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। इस दौरान आर्थिक मामले में विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुक्र वक्री मीन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस समय पैसों या निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन रुक सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है।
