Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AngerHealthEffects : किस वजह से आपकी सेहत का दुश्मन बनता है गुस्सा
स्वास्थ्य

AngerHealthEffects : किस वजह से आपकी सेहत का दुश्मन बनता है गुस्सा

How anger affects bodily functions.
Narad PostBy Narad PostAugust 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AngerHealthEffects
AngerHealthEffects : किस वजह से आपकी सेहत का दुश्मन बनता है गुस्सा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AngerHealthEffects : किस वजह से आपकी सेहत का दुश्मन बनता है गुस्सा :-  क्रोध जैसी नकारात्मक भावनाएं हृदय संबंधी बीमारियों समेत कर्द स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। रिसर्च के अनुसार जो लोग पुरानी स्थितियों को याद करके चिंतित हो जाते हैं। उन्हें गुस्सा, चिंता या दुख का अधिक सामना करना पड़ता है।

बात करते करते अचानक से गुस्से में आकर तेज़ बोलना और चिल्लाना न केवल मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इससे कई शारीरिक समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं।

बार बार आने वाला गुस्सा ब्लड सेल्स को क्षतिग्रस्त करने का कार्य करता है। दरअसल, गुस्से में आने वाले तनाव हार्मोन यानि कार्टिसोल का रिसाव बढ़ जाता है, जिससे हृदय संबधी समस्याओं समेत रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी नुकसान का सामना करना पउत्रता है।

क्रोधित होना शारीरिक स्वास्थ्य को कैसे पहुंचाता है

क्रोध स्वास्थ को कैसे प्रभावित करता है

किसी भी व्यक्ति के क्रोधित होने पर कई शारीरिक परिवर्तन होने लगते हैं। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन क्रोध को हल्की जलन से लेकर क्रोध और क्रोध तक के रूप में समझाता है। इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ बसवराज एस कुम्बर बताते हैं ब्रेन में अमिग्डाला एड्रेनल ग्लैंड को तनाव हार्मोन जैसे एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल जारी करने के लिए संकेत भेजता है। इससे मांसपेशियां तनावग्रस्त होने लगती हैं। साथ ही शरीर पर उसका गहरा प्रभाव देखने को भी मिलता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार क्रोध जैसी नकारात्मक भावनाएं हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। रिसर्च के अनुसार जो लोग पुरानी स्थितियों को याद करके चिंतित हो जाते हैं। उन्हें गुस्सा, चिंता या दुख का सामना करना पड़ता है। इससे ब्लड वेसल्स की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है।

क्रोध बॉडी फंक्शनिंग को कैसे प्रभावित करता है

1 कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार क्रोध हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इससे हृदय संबंधी समस्याएँ बढ़ने लगती हैं। जब हम क्रोधित होते हैं, तो शरीर में कैटेकोलामाइन जैसे तनाव हार्मोन की अधिकता होने लगती है।

2. इम्यून सिस्टम को करे कमज़ोर

क्रोध के लगातार बने रहने से प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर हो सकती है, जिससे शरीर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इम्यूनोलॉजी के अनुसार क्रोध का असर प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी देखने को मिलता है। इससे शरीर में मौसमी बीमारियों के पनपने का जोखिम बढ़ जाता है।

3. डाइजेशन संबधी समस्याओं को बढ़ाए

तनाव हार्मोन पाचन को बाधित कर सकते हैं, जिससे पेट में दर्द, एसिड रिफ्लक्स या इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम का जोखिम बढ़ जाता है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के अनुसार गुस्सा करने से पाचन संबधी समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है। इससे शरीर में ब्लोटिंग, अपच और पेट दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा भूख भी कम होने लगती है।

हालांकि क्रोध कुछ स्थितियों के लिए एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया हो सकती हैए लेकिन क्रोध के छोटे और तीव्र दौर दिल की समस्याओं के अलावा रिश्तों में भी समस्या पैदा कर सकते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से क्रोध को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

1. वर्कआउट है ज़रूरी

दिन की शुरूआत व्यायाम से करें। इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह उचित बना रहता है। इससे बॉडी एक्टिव व हेल्दी रहता है। इसमें कार्डियो, एरोबिक्स व जॉगिंग व वॉकिंग को शामिल किया जा सकता है।

2. इमोशंस को लिखें

अपने मन में उठने वाले विचारों को गुस्से में आकर व्यक्त करने की जगह उन्हें रोज़ाना डायरी में लिखकर दर्ज कर दें। इससे व्यक्ति को मन में उठने वाली भावनाओं को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ऐसे में व्यवहार में सकारात्मकता बढ़ने लगती है।

AdrenalineAndAnger AmigdalaBrainResponse AngerHealthEffects AngerManagementTips CardiovascularSystemAnger DigestiveIssuesAnger EmotionalHealth2026 HeartAttackRiskAnger HighBloodPressureAnger ImmuneSystemWeakness IrritableBowelSyndrome JournalingForAnger khojinarad MentalHealthAwareness naradpost naradpostbreakingnews PhysicalHealthRisks StressHormoneCortisol
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleMorningHeartAttack : क्यों सुबह के समय ज्यादा होते हैं हार्ट अटैक ?
Next Article JalnaFarmersProtest : गहरे कुएं के अंदर चारपाई पर अनोखा धरना
Narad Post

Related Posts

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

By Narad PostSeptember 7, 20260

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा :-  बिग बॉस 20 का…

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?