Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !

January 15, 2026

ChineseManja : चाइनीज मांझा किस चीज से बनता है? टच करता नहीं और गला काट देता है, मकर संक्रांति पर बढ़ते खतरे की पूरी सच्चाई

January 15, 2026

RahulGandhi : राहुल गांधी हिंदू नहीं, उन्हें राम मंदिर में न घुसने दिया जाए, बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

January 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » कॉलेज में स्पीच देते आया हार्ट अटैक
महाराष्ट्र

कॉलेज में स्पीच देते आया हार्ट अटैक

I got a heart attack while giving a speech in college
Sponsored By: Ananya SahgalApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
कॉलेज में स्पीच देते आया हार्ट अटैक
कॉलेज में स्पीच देते आया हार्ट अटैक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

कॉलेज में स्पीच देते आया हार्ट अटैक: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से भावुक कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां कॉलेज में फेयरवेल के दौरान मंच पर छात्रा वर्षा खरात स्‍पीच दे रही थीं। खुशनुमा माहौल था। हंसी-ठहाके लग रहे थे, लेकिन अगले ही पल पूरा माहौल गमगीन हो गया। स्पीच देते वक्त वर्षा अचानक मंच पर गिर गईं, फिर उठी नहीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्‍टर्स का कहना है कि वर्षा की मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है।

यह घटना शिंदे कॉलेज परंडा की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 20 साल की छात्रा वर्षा खरात बेहद आत्मविश्वास और चेहरे पर मुस्कराहट के साथ फेयरवेल स्पीच की शुरुआत करती हैं। वह हंसते हुए अपने दोस्तों और शिक्षकों को संबोधित करती हैं। कुछ ही पलों में उनका चेहरा पीला पड़ने लगता है। इसी बीच वर्षा लड़खड़ाकर मंच से गिर जाती हैं। समारोह में मौजूद लोग तुरंत वर्षा के पास पहुंचे और होश में लाने की कोशिश की।

वर्षा को परंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आठ साल की उम्र में वर्षा की हार्ट सर्जरी हुई थी। 12 साल से वर्षा की तबीयत सामान्य थी। वह किसी प्रकार की दवा भी नहीं ले रही थीं। डॉक्टरों की मानें तो संभवतः स्पीच के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा और वहीं मृत्यु हो गई।

दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से कॉलेज में शोक की लहर है। सहपाठी की आंखों देखी मौत से सभी बच्चे गमगीन और भावुक है। वर्षा होनहार छात्रा थीं। वह बेहद खुशमिजाज थीं। हंसती-खेलती छात्रा की अचानक मौत ने सभी को झकझोर दिया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने वर्षा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।

Classmates College College administration College Farewell death Dhara Shiv Doctor Emotional Grief Heart attack Holiday maharashtra Paranda Sad Shinde College Speech Student Student's death Surgery Varsha Kharat Video
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास वर्चुअल बैठक
Next Article क्यों सिर्फ दो बार है राम-राम का नाम
Narad Post

Related Posts

 DigitalFraud : देश में कैसे बढ़ रहा साइबर क्राइम?

December 4, 2025

उर्वशी रौतेला की फिटनेस का राज़

Sponsor: Ananya SahgalJuly 15, 2025

Shefali Jariwala की sudden death से टूटे Parag Tyagi

Sponsor: Ananya SahgalJune 28, 2025

तोते के क्लच ने खींचा सबका ध्यान

Sponsor: Ananya SahgalMay 14, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !

By Narad PostJanuary 15, 20260

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क ! :-  राष्ट्रीय राजधानी…

ChineseManja : चाइनीज मांझा किस चीज से बनता है? टच करता नहीं और गला काट देता है, मकर संक्रांति पर बढ़ते खतरे की पूरी सच्चाई

January 15, 2026

RahulGandhi : राहुल गांधी हिंदू नहीं, उन्हें राम मंदिर में न घुसने दिया जाए, बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

January 15, 2026

BrahmMuhurt : किस समय पर जीभ पर होता है मां सरस्वती का वास?

January 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?