Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
PushkarSinghDhami: उत्तराखंड के अभियोजन कार्यालय होंगे हाईटेक, मिलेंगी नई सुविधाएं :- मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं, नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता के लिए अभियोजन विभाग को मिलेगी 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि, अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर, मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को किया सम्मानित, ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ एवं ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ का किया विमोचन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए…
2027UttarakhandElection : किसानों को जल्द मिलेगी गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की खुशखबरी? :- यूँ तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे थे जहाँ उन्होंने क्षेत्र को कई बड़ी सौगाते दी लेकिन इसके सियासी मतलब भी साफ़ बता गए कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी कौन से नए समीकरण पर आगे बढ़ने जा रही है। मंच से सरकार ने एलान किया कि लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज के नवनिर्माण, नारसन खुर्द में नाले की सफाई एवं पक्के नाले के निर्माण, लिब्बरहेड़ी में गंगनहर पर वर्षों से बंद पड़े पुल के निर्माण, मंगलौर से…
GhaziabadCrime : वो देती रही पति-बेटे और भांजे को धीमा जहर :- दो करोड़ रुपये का इंश्योरेंस और 5 से 6 करोड़ रुपये की ट्रैवल एजेंसी… करोड़ों की संपत्ति हासिल करने के लालच में एक पत्नी पर अपने ही परिवार के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पत्नी रेनू भटनागर पर अपने पति, बेटे और भांजे को धीरे-धीरे लेड पॉइजन (सीसा) देकर मारने की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 5-6 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ का इंश्योरेंस पुलिस के…
160CroreGoldDonation : 160 करोड़ का सोना दान करेगा बिजनेसमैन :- आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त गुरुवार को भगवान वेंकटेश्वर को अब तक का सबसे बड़ा सोने का चढ़ावा चढ़ाने जा रहा है. तिरुमला मंदिर को आज 121 किलो सोने के आभूषण चढ़ावे के तौर पर भेंट किए जाएंगे। इन गहनों की कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. माना जा रहा है कि इस खास मौके पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भी भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने तिरुमला पहुंच सकते हैं. इनको बनाने में करीब 15 महीने का समय लगा है।…
CMChampionshipTrophy : ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ की बढ़ी इनाम राशि :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि किए जाने का अनुमोदन किया है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹300 से बढ़ाकर ₹400, द्वितीय पुरस्कार ₹200 से बढ़ाकर ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹200 किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹500, ₹400 एवं ₹300 से बढ़ाकर ₹700, ₹500 एवं ₹400 की गई है। इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि ₹800,…
SilkyaraTunnelRescue : सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू की सफलता का जश्न मनाएगा उत्तराखंड :- सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को मनाए जाने वाले राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के तहत राज्य में व्यापक स्तर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।इसके साथ ही आपदा प्रबंधन दिवस का शुभारंभ हो गया है। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज की अध्यक्षता सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने की। टेबल टॉप एक्सरसाइज में राज्य…
UttarakhandCongress : माला पर बवाल – कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल :- उत्तराखंड कांग्रेस में हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला विवाद इन दिनों राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। बागेश्वर में 20 नवंबर को कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान यह घटनाक्रम सामने आया। शुरुआत में हरीश रावत, यशपाल आर्य को सम्मानित करने के लिए फूलों की माला लेकर आगे बढ़े. लेकिन आर्य ने उन्हें रोक दिया, उनके हाथ से माला ले ली और खुद रावत को माला पहनाने की कोशिश की. रावत ने मना कर दिया और इशारा किया कि पहले आर्य को सम्मानित किया जाना…
SarasAajeevikaMela : महिला उद्यमिता एवं ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन :- ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में सरस आजीविका मेला-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का शुभारंभ राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य , विधायक बंशीधर भगत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविंद कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मेले में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों को प्रोत्साहित किया। सरस…
BainiBhuliYojana : उत्तराखंड की 5.23 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹10-10 हजार! :- उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जल्द ही ‘बैणी-भुली योजना’ शुरू करने जा रही है। इसके तहत दिसंबर 2026 में पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी। सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को कुल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दो किस्तों में देगी। हालांकि, योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पात्र महिलाओं को ही मिलेगा। ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने…
NumerologyNumber8 : नंबर 8 अशुभ क्यों माना जाता है ? :- अंक ज्योतिष (Numerology) में नंबर 8 बेहद शक्तिशाली होता है। बस इसका प्रभाव सीधा-सादा नहीं होता। यह शनि का अंक माना जाता है, इसलिए इसका फल कर्म, अनुशासन, संघर्ष और परिणाम से जुड़ा होता है। लेकिन इस संख्या को पूरी तरह से अशुभ कहना गलत होगा क्योंकि यह मेहनत, अनुशासन और परिवर्तन की शक्ति भी देती है। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनके लिए यह संख्या विशेष महत्व रखती है। यह कुछ लोगों को सफलता और नेतृत्व दिलाती है, जबकि दूसरों के…