Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने 313 नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र…
उत्तराखंड

बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने 313 नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र…

Narad PostBy Narad PostSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

 

 

श्रीनगर: प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सभागार में चमोली, पौड़ी और रूद्रप्रयाग जिले के नवनियुक्त 313 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 2906 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है, जिसको जिलेवार पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सहायक अध्यापक जिस भी विद्यालय में वह पढ़ाएं उस विद्यालय का नाम रोशन करने का काम करें।

 

मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने नव नियुक्त शिक्षकों से कहा कि प्रदेश के स्कूलों में फर्नीचर, किताबें, पानी और शौचालय एवं बिल्डिंग आदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अपने खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराएं। विद्यालयों के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।

 

डॉ. रावत ने कहा कि सभी अपने विद्यालय में जाकर एक-एक मिनट की वीडियो बनाएं। इसमें विद्यालय का नाम ,अपना नाम और क्षेत्र का नाम सोशल साइट पर अपलोड करेंगे। कहा कि बच्चों को जो मिड डे मील दिया जाता है उसका भी विशेष ध्यान रखें। भोजन गुणवत्तापरक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड में 10 सितंबर के बाद किसी भी विद्यालय में टीचरों की कमी नहीं रहेगी।

 

कार्यक्रम में चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले के 390 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे, जिसमे से 313 को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें पौड़ी के 87, रुद्रप्रयाग के 26 और चमोली जिले के 200 नव नियुक्त सहायक शिक्षक शामिल रहे।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. सीएम रावत आदि मौजूद रहे।

 

देहरादून : इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने उप जिला अस्पताल श्रीनगर में मुख्य सड़क से अस्पताल तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं गेट निर्माण कार्य, अस्पताल में आवासीय भवन टाइप-1 की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य सहित नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

Dehradun news uttrakhand news Dr Dhan Singh Rawat
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBig News : सीएम धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश…
Next Article बड़ी ख़बर : महाराज ने जनपद को दी 28 करोड़ 57 लाख, 63 हजार की योजनाओं की सौगात
Narad Post

Related Posts

UttarakhandMedicalNews : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बनेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

July 2, 2026

CoronationHospitalDehradun : आईसीयू में एसी बंद, रजिस्टर अधूरे, वार्डों में गंदगी; डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

July 2, 2026

UttarakhandMadarsaBoard : आज से खत्म हो जाएगा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड

July 1, 2026

UttarakhandWeather : जमकर बरसेंगे बादल, तेज हवाओं और गरज चमक का अलर्ट

June 30, 2026

Comments are closed.

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

By Narad PostJuly 2, 20260

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के…

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

July 2, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?