Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

August 11, 2026

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » शीतकाल के लिए बंद हुए तुंगनाथ के कपाट
पर्यटन

शीतकाल के लिए बंद हुए तुंगनाथ के कपाट

The portals of the prestigious third Kedar Tungnath temple in Panchkedar were closed for the winter season on the auspicious time.
Narad PostBy Narad PostNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
तुंगनाथ
तुंगनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को सजाया गया था। कपाट बंद होने के बाद भगवान श्री तुंगनाथ की उत्सव डोली ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल-दमाऊं सहित बाबा तुंगनाथ के जय उद्घोष के साथ प्रथम पड़ाव चोपता को प्रस्थान किया। इस मौके पर पांच सौ से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर अपने संदेश में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा वर्ष एक लाख 70 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी कपाट बंद होने के अवसर पर श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दीं।

कपाट बंद होने के एक दिन पहले रविवार को श्री तुंगनाथ मंदिर में यज्ञ-हवन किया गया था। आज प्रातः साढ़े चार बजे मंदिर खुल गया था। प्रातः कालीन पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। ठीक दस बजे से मंदिर गर्भगृह में कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हुई।

भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को श्रृंगार रूप से समाधि स्वरूप में ले जाया गया। शिवलिंग को स्थानीय पुष्पों, फल और अक्षत से ढक दिया गया। इसके बाद मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलबीर नेगी डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित की उपस्थिति में पुजारी अतुल मैठाणी और अजय मैठाणी ने तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद किए। कपाट बंद होने के बाद मंदिर समिति कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के साथ मंदिर की परिक्रमा पश्चात अखोड़ी और हुडु गांव के हक-हकूकधारी भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली के साथ चोपता को प्रस्थान हुए।

chopta to tungnath chopta to tungnath trek chopta tungnath chopta tungnath trek how to reach tungnath narad post tungnath tungnath chandrashila trek tungnath mahadev tungnath mandir tungnath temple tungnath temple uttarakhand tungnath temple uttrakhand tungnath trek tungnath vlog tungnath yatra
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article108 एंबुलेंस देरी पर भारी जुर्माना!
Next Article बैठकर पानी पीने के क्या फायदे हैं ?
Narad Post

Related Posts

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

August 10, 2026

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026

KhargeInUttarakhand : भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प: कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रदेश में बदलाव की दिशा तय करने आया हूँ : खड़गे

August 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

By Narad PostAugust 11, 20260

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान :-  सोमवार को हुई तेज बारिश के…

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?