Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » गंगाजल पर वैज्ञानिक रिसर्च ने किया बड़ा खुलासा!
Blog

गंगाजल पर वैज्ञानिक रिसर्च ने किया बड़ा खुलासा!

The secret behind Ganga water: Know why it is considered pure and divine!
Narad PostBy Narad PostNovember 30, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
गंगाजल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

नारद पोस्ट आज आपको पवित्र गंगा जल के बारे में रोचक जानकारी देने जा रहा है। हमारे देश में ही नहीं दुनियाभर में माना जाता है कि गंगाजल सालों साल तक खराब नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या विज्ञान है? आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों गंगा का पानी इतना खास है और बाकी नदियों के पानी से अलग क्यों है। गंगा नदी का भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और जीवन में बहुत खास स्थान है। लोग गंगा को पवित्र मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं।

गंगा का पानी भी खास है क्योंकि यह लंबे समय तक खराब नहीं होता। आपने देखा होगा कि लोग गंगाजल घर लाकर कई सालों तक रखते हैं, लेकिन वह कभी खराब नहीं होता और न ही उसमें बदबू आती है। यह बात सुनकर आपके मन में सवाल आता होगा कि गंगाजल में ऐसा क्या है जो इसे हमेशा ताजा बनाए रखता है। आइए, इस रहस्य को विज्ञान की नजर से समझते हैं। गंगाजल की शुद्धता के पीछे कई वैज्ञानिक कारण छिपे हैं।

इस पानी को खराब न होने में मदद करने वाले मुख्य तत्वों में से एक है बैक्टीरियोफेज। नेशनल एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार, गंगा नदी के पानी में पाए जाने वाले बैक्टीरियोफेज विशेष प्रकार के वायरस होते हैं, जो पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं।

ये बैक्टीरियोफेज गंगा जल में एक प्राकृतिक फिल्टर का काम करते हैं, जिससे पानी शुद्ध और सुरक्षित बना रहता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा नदी के पानी में अन्य नदियों के मुकाबले अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पाई जाती है। इस ऑक्सीजन की अधिकता के कारण पानी की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहती है।

यह पानी को खराब होने और उसमें बदबू आने से बचाती है। ऑक्सीजन की यह अधिकता गंगा नदी के ऊपरी क्षेत्रों से लेकर निचले हिस्सों तक, खासतौर पर हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे स्थानों पर ज्यादा देखने को मिलती है। यही वजह है कि इन स्थानों का पानी सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। वैज्ञानिक कारणों के साथ-साथ गंगा जल का महत्व धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बहुत अधिक है। हिंदू धर्म में गंगा नदी को देवी का रूप माना जाता है।

मान्यता है कि गंगा जल में स्नान करने और इसे घर में रखने से पापों का नाश होता है और घर में शांति व समृद्धि आती है। इसके अलावा, गंगा जल का उपयोग पूजा-पाठ, यज्ञ, और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। लोग इसे मरने से पहले “मुक्ति” पाने के उद्देश्य से पीते हैं।गंगाजल को घर में लंबे समय तक रखने के कई फायदे हैं। यह प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है, इसलिए इसमें बैक्टीरिया या अन्य सूक्ष्मजीव पनप नहीं पाते।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगाजल घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है, जिससे माहौल पवित्र और शांतिपूर्ण रहता है। स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। पुराने समय में गंगाजल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता था और इसका नियमित इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। यही वजह है कि गंगाजल को इतना खास माना जाता है।

narad post narad post breaking news अमृत का वैज्ञानिक सच क्यों है यह अमृत समान? गंगाजल गंगाजल का रहस्य गंगाजल का रहस्य क्या है? गंगाजल के अनसुने तथ्य गंगाजल के पीछे छिपा रहस्य गंगाजल पर वैज्ञानिक रिसर्च ने किया बड़ा खुलासा! जानें इसे शुद्ध और दिव्य क्यों माना जाता है!
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleक्या सच में भविष्य की घटनाओं को देख पाना मुमकिन है?
Next Article घर और दुकानों पर क्यों टांगते हैं नींबू-मिर्च? जानें एक क्लिक में
Narad Post

Related Posts

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025

SGRR University : एसजीआरआर में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण

December 2, 2025

World AIDS Day : ज्ञान से जागरूकता, जागरूकता से सुरक्षा – एड्स दिवस का संकल्प

December 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

By Narad PostFebruary 14, 20260

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत :- …

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026

CBSE : 1,00,44,295 डिजिटल स्क्रीन में चेक होंगी कापियां

February 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?