Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

September 26, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » महाकुंभ में चलेंगी 13,000 विशेष ट्रेनें , रेलमंत्री का एलान
Editor Pick

महाकुंभ में चलेंगी 13,000 विशेष ट्रेनें , रेलमंत्री का एलान

Railway Minister Ashwini Vaishnav reached Prayagraj by rail from Varanasi to take stock of the preparations of Railways for Mahakumbh 2025.
Sponsored By: Ananya SahgalDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
रेलमंत्री
रेलमंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

महाकुंभ में चलेंगी 13,000 विशेष ट्रेनें , रेलमंत्री का एलान : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाकुम्भ 2025 के लिए रेलवे की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी से रेल मार्ग से प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 3,000 विशेष और 10,000 नियमित ट्रेनों सहित करीब 13,000 ट्रेनें चलाएगा और करीब डेढ़ से दो करोड़ यात्रियों को ट्रेन यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी.

पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत प्रयागराज में स्थित विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद रेल मंत्री ने पत्रकारों को बताया, “मैंने गंगा नदी पर बने नए पुल का भी निरीक्षण किया जिसका उद्घाटन बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। यहां गंगा नदी पर 100 साल के बाद नया पुल बना है. उन्होंने कहा, “आज मैंने व्यक्तिगत रूप से पांच स्टेशनों का निरीक्षण किया। इन स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बहुत अच्छे बने हैं जहां श्रद्धालु ट्रेन आने तक अच्छी तरह से बैठ सकेंगे। होल्डिंग एरिया और टिकटों में कलर कोडिंग का उपयोग किया गया है ताकि श्रद्धालु सही प्लेटफार्म पर पहुंच सकें और सही ट्रेन पकड़ सकें अश्विनी वैष्णव ने कहा, “पहली बार मोबाइल यूटीएस का उपयोग यहां किया जा रहा है जिसमें एक मोबाइल उपकरण धारक व्यक्ति यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराएगा। इससे पूर्व, पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान इसका उपयोग किया गया था.

रेल मंत्री ने कहा, “महाकुम्भ के लिए प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर रेल का दोहरीकरण किया गया है। फाफामऊ-जंघई खंड का दोहरीकरण किया गया है। झूंसी, फाफामऊ, प्रयागराज, सूबेदारगंज, नैनी और छिवकी स्टेशन पर दूसरा प्रवेश द्वार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि हर स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और इन सारे कंट्रोल रूम का मास्टर कंट्रोल रूम प्रयागराज स्टेशन पर बनाया गया है जहां सभी स्टेशन के लाइव फीड मिलेंगे। इनके अलावा, महाकुम्भ नगर और राज्य पुलिस से भी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से फीड यहां प्राप्त होगी।

रेल मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के (प्राण प्रतिष्ठा) कार्यक्रम और पुरी की जगन्नाथ यात्रा से मिले अनुभव का उपयोग करके यहां काम किया गया है। एक विशेष बात यह है कि करीब करीब हर स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज पर एकल दिशा में यात्रियों के जाने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि मेले के दौरान ट्रेनें इस तरह से लगाई जाएंगी कि यात्रियों को फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल कम से कम करना पड़े. रेल मंत्री ने कहा कि प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों पर 23 से ज्यादा होल्डिंग एरिया बनाए गए है।

और 48 नए प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं. इसी तरह 21 फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए गए हैं और 554 टिकटिंग व्यवस्थाएं की गई है।

IndianCulture IndianRailways KumbhMela Mahakumbh2025 MahakumbhPreparations narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News RailMinister RailwayAnnouncement SpecialTrains SpiritualJourney TravelIndia
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleअब केवल ये अधिकारी दे सकेंगे फोन टैपिंग का आदेश: जानें नई गाइडलाइंस
Next Article CM धामी ने किसको दिए कड़े निर्दे
Narad Post

Related Posts

SpriteTejasExpress : देश में पहली बार दौड़ी स्प्राइट कोल्ड्रिंक ट्रेन

August 17, 2026

WorldLongestRailwayPlatform : दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म भारत में

July 28, 2026

DwadashMadhavParikrama : क्या है द्वादश माधव परिक्रमा?

July 24, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ क्या है और यात्रा कैसे शुरू होती है ?

June 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

By Narad PostSeptember 26, 20260

HaivanMovie :अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप :-  अक्षय कुमार और…

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026

Madhumitha : YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने बनाया कंगाल

September 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?