Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census33Questions : क्या खाते हैं ये भी पूछेगे जनगणना वाले , पढ़िए 33 सवाल

February 20, 2026

UttarakhandNews : न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के निर्देश जारी

February 20, 2026

PowerBankFlight : फ्लाइट में अब पावर बैंक का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

February 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » श्री झण्डे जी महोत्सव में बढ़ी रौनक
उत्तराखंड

श्री झण्डे जी महोत्सव में बढ़ी रौनक

There was an increased enthusiasm in Shri Jhandeji Festival
Sponsored By: Ananya SahgalMarch 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
श्री झण्डे जी महोत्सव में बढ़ी रौनक
श्री झण्डे जी महोत्सव में बढ़ी रौनक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

श्री झण्डे जी महोत्सव में बढ़ी रौनक: श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनकर अपने अपने गृह जनपदों को लौट चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। आज श्री झण्डे जी आरोहण के बाद पहला रविवार है। सन्डे का दिन होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी चहल पहल रही। शनिवार को भी भारी संख्या में दून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी।
श्री झण्डे जी पर लगा दूनवासियों का तांता
दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और श्री झण्डे जी मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु महाराज जी सभी की झोलियां भरते हैं और सबकी मन्नतें मुरादें पूरी करतें हैं। आप सब पर भी श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद व कृपा बनी रहे।
भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु
 श्री झण्डे जी आरोहण के बाद देहरादून नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंचते हैं। श्री झण्डे जी महोत्सव के उपलक्ष्य में लगा बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। पिछले तीन दिनों से मेले में तिल भर रखने की भी जगह नहीं है। मेले में आए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मेले की शाॅपिंग का एक अलग ही आनंद है। मेले में लगे झूले आगन्तुकों को रोमांचित कर रहे हैं।
श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर और भी खूबसूरत हो गया है। रात के समय पवित्र सरोवर की आभा देखते ही बन रही है। आकर्षक रोशनी की चकाचैंध ने पवित्र सरोवर की आभा को अद्भुत, अतुलनीय बना दिया है। क्या बड़ा क्या छोटा हर कोई पवित्र सरोवर के आसपास खड़ा होकर फोटो खिंचवाने को लालाइत दिख रहा है। बड़ों के साथ बच्चों  के लिए भी मेला आकर्षण का विशेष केन्द्र बना हुआ है। मेले में लगी दुकानों में महिलाओं बच्चों सहित हर वर्ग के जरूरत का सामान उपलब्ध है। शाम के समय भारी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचकर मेले का आनन्द उठा रहे हैं।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleइस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी
Next Article प्रत्येक धाम का बनेगा डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान-स्वरूप
Narad Post

Related Posts

सती की नाभि के गिरने की जगह और उसकी पौराणिक महिमा

Sponsor: KABIR SINGHJune 21, 2025

केदारनाथ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sponsor: KABIR SINGHJune 14, 2025

नीम करौली बाबा को कंबल क्यों चढ़ाते हैं? जानिए रहस्य और मान्यता

Sponsor: KABIR SINGHJune 3, 2025

त्रियुगीनारायण मंदिर बना वैवाहिक संस्कार की पहली पसंद

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Census33Questions : क्या खाते हैं ये भी पूछेगे जनगणना वाले , पढ़िए 33 सवाल

By Narad PostFebruary 20, 20260

Census33Questions : क्या खाते हैं ये भी पूछेगे जनगणना वाले , पढ़िए 33 सवाल :- …

UttarakhandNews : न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के निर्देश जारी

February 20, 2026

PowerBankFlight : फ्लाइट में अब पावर बैंक का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

February 20, 2026

Himkreedaa : महाराज ने किया हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-का शुभारम्भ

February 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?