Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिल्ली में लेबर कानूनों में बड़ा बदलाव

July 2, 2025

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » लहंगे की वजह से रुक गई वंदे भारत
Delhi

लहंगे की वजह से रुक गई वंदे भारत

Vande Bharat was stopped because of the lehenga
Sponsored By: Ananya SahgalApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
लहंगे की वजह से रुक गई वंदे भारत
लहंगे की वजह से रुक गई वंदे भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

लहंगे की वजह से रुक गई वंदे भारत:  ट्रेनें आमतौर पर जब स्पीड पकड़ लेती हैं तो दो ही वजह से रुकती है या तो स्टेशन आ चुका होता है या फिर कई मर्तबा लाइन क्लियर न होने की वजह से उन्हें ब्रेक लगाने पड़ते हैं. हां कई बार किसी जानवर के ट्रैक पर आने की वजह से भी ट्रेन को रुकना पड़ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना कि देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन के पहिए एक लहंगे की वजह से रुक गए हों? जी हां, आप एक दम सही पढ़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक लहंगे की वजह से देश की तेज रफ्तार ट्रेन वंदेभारत को अपनी रफ्तार पर ब्रेक लगाना पड़ा. मामला थोड़ा अजीब है लेकिन कानपुर में इसे जाने अंजाने में अंजाम दिया गया है.

लहंगे की वजह से रुक गई वंदे भारत

दरअसल, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22436 कानपुर सेंट्रल पर साढ़े 10 बजे पहुंची थी. कुछ देर स्टेशन पर रुकने के बाद ये गाड़ी प्रयागराज के लिए रवाना हुई जहां एक किलोमीटर चलने के बाद ही ट्रेन के ड्राइवर को ब्रेक लगाने पड़ गए. दरअसल, प्लेटफॉर्म से एक किलोमीटर बाद शांति नगर क्रॉसिंग पर कहीं से लहंगा उड़ कर आया और ओएचई तारों में आकर फंस गया.

ड्राइवर की नजर जब लाइन में फंसे कपड़े पर पड़ी तो उसने देखा लाइन पर फंसे इस कपड़े से धुआं निकल रहा है. मामले की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए और कंट्रोल रूम को इस मामले की सूचना दी.

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

अब मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने इस मामले पर हैरानी भी व्यक्त की है. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि लहंगा कहां से आया और कब आया. बहरहाल सोशल मीडिया यूजर्स मामले को लेकर अपने रिएक्शन जरूर दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो किसी सिमरन का लहंगा लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो किसी ने लहंगे को रिमोट से उठा दिया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पूरी दुनिया लहंगे पर आकर रुक जाती है तो फिर ये ट्रेन क्या चीज है.

Funny Indian Railways kanpur Langa incident OHE wires Railway Mishap Reaction safety measures Social Media Reactions Speed Train delay Train Driver Train Stops Vande Bharat Vande Bharat Express viral news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleक्यों सिर्फ दो बार है राम-राम का नाम
Next Article महंगाई में कैसे चलाएं घर
Narad Post

Related Posts

दिल्ली में लेबर कानूनों में बड़ा बदलाव

July 2, 2025

100 रुपये में खरीदा गया 10 का पौधा, सरकारी खरीद में बड़ा खेल!

Sponsor: KABIR SINGHJune 20, 2025

केदारनाथ पहुंचे लोग हैं उत्साहित

Sponsor: Ananya SahgalMay 2, 2025

उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर हो गई

Sponsor: Leena kumariMay 1, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
दिल्ली

दिल्ली में लेबर कानूनों में बड़ा बदलाव

By Narad PostJuly 2, 20250

दिल्ली में लेबर कानूनों में बड़ा बदलाव: दिल्ली सरकार ने श्रम कानूनों में व्यापक बदलाव…

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करेगा यूपीसीएल

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?