Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandGreenEnergy : हरित ऊर्जा की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड

February 19, 2026

FreeEducationAid : जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा सहायता – राजेन्द्र जोशी

February 19, 2026

STF : अजय सिंह के कुर्सी संभालते ही एसटीएफ में एक्शन शुरू

February 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » मुख्यमंत्री घोषणा पूरी करने में न हो देरी – सीएस
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणा पूरी करने में न हो देरी – सीएस

A meeting regarding the Chief Minister's announcements was held in the Secretariat under the chairmanship of Chief Secretary Anand Vardhan.
Sponsored By: KABIR SINGHApril 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

मुख्यमंत्री घोषणा पूरी करने में न हो देरी – सीएस : मुख्य सचिव आनंदवर्धन की अध्यक्षता में  सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, वन, समाज कल्याण एवं खेल विभाग के अंतर्गत घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सभी विभागों को घोषणाओं के पूर्ण किए जाने में देरी न किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों द्वारा सीएम घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर शीघ्र अपडेट की जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा सेल को भी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी घोषणाएं जो विलोपित की जा सकती एवं विभाग को इसकी आवश्यकता प्रतीत नहीं होती है तो, विभागीय मंतव्य के साथ घोषणाओं को विलोपित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री घोषणा सेल को प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी घोषणा को विलोपित करने से पूर्व क्षेत्रीय विधायकों से भी विभागीय स्तर पर इस सम्बन्ध में चर्चा कर ली जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पेयजल से सम्बन्धित घोषणाओं को विलोपित करने से पूर्व, जल जीवन मिशन के तहत 55 LPCD पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए सम्बन्धित मुख्य अभियंता द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा। मुख्य सचिव ने विभागों द्वारा योजनाओं का आंकलन तैयार कर सरकार एवं घोषणा सेल को शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, विभागीय बजट की अनुपलब्धता पर बड़े प्रोजेक्ट EAP के तहत लेने के लिए घोषणा सेल को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने योजनाओं की डीपीआर तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम घोषणा सेल भी लगातार घोषणाओं की समीक्षा करे। उन्होंने 6 माह से अधिक समय से लंबित योजनाओं के सम्बन्ध में विभागीय सचिवों से जानकारी अद्यतन किए जाने हेतु लगातार संपर्क किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर पोर्टल अपडेट किए जाने हेतु लॉगिन आइडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को विभागीय एवं शासन स्तर पर लगातार समीक्षा कर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
इस अवसर पर सचिव  सचिन कुर्वे, राधिका झा, एपीसीसीएफ  कपिल लाल, सचिव  आर. राजेश कुमार, डॉ. नीरज खैरवाल एवं एस.एन पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

#CM #pushkarsinghdhami #CMNews #india AdministrativeOrders BreakingNews BureaucracyUpdate ChiefSecretary CMAnnouncement Dehradun DevelopmentPush FastTrackDevelopment GovernanceMatters GovernmentAction GovtSchemes HindiHeadline narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PolicyUpdate PoliticalUpdate PublicWelfare StateNews StatePolitics TrendingNow UrgentImplementation uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleबीवी के ज़ुल्म के खिलाफ पति का सुसाइड नोट रुला देगा
Next Article चार धाम यात्रा के लिए जोश में उत्तराखंड के व्यवसायी
Narad Post

Related Posts

STF : अजय सिंह के कुर्सी संभालते ही एसटीएफ में एक्शन शुरू

February 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड अपनाएगा गुजरात का सहकारिता मॉडल डाॅ. धन सिंह रावत

February 19, 2026

DoonPolice : एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस

February 18, 2026

GaneshGodiyal : कॉंग्रेस की एकजुटता से रैली हुई कामयाब

February 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Blog

UttarakhandGreenEnergy : हरित ऊर्जा की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड

By Narad PostFebruary 19, 20260

UttarakhandGreenEnergy ; हरित ऊर्जा की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड :-  उत्तराखंड ने नवीकरणीय ऊर्जा…

FreeEducationAid : जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा सहायता – राजेन्द्र जोशी

February 19, 2026

STF : अजय सिंह के कुर्सी संभालते ही एसटीएफ में एक्शन शुरू

February 19, 2026

UttarakhandBoardExams : 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं – आकांक्षा कोंडे

February 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?