Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RepublicDayParade : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारत की सबसे खतरनाक ताकत

January 24, 2026

RoboticSurgery : क्या होती है रोबोटिक सर्जरी ?

January 24, 2026

WorldsStrongestCurrency : दुनिया की सबसे पावरफुल करेंसी दिनार क्यों ?

January 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » पीड़ितों के लिए जांबाज़ सैनिक बने देवदूत
उत्तराखंड

पीड़ितों के लिए जांबाज़ सैनिक बने देवदूत

10 SDRF jawans have reached Bhathwari with satellite phones. 07 jawans have reached Lata. 07 jawans are present in Gangotri with satellite phones.
Narad PostBy Narad PostAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
पीड़ितों के लिए जांबाज़ सैनिक बने देवदूत
पीड़ितों के लिए जांबाज़ सैनिक बने देवदूत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

पीड़ितों के लिए जांबाज़ सैनिक बने देवदूत :- देवभूमि में कुदरत के कहर से कराहते पीड़ितों के लिए एक बार फिर हमारे जांबाज़ सैनिक देवदूत बने हैं। मुश्किल हालातों और बेहद चुनौती पूर्ण हो चुके ग्राउंड ज़ीरो पर यही देवदूत वर्दी में राहत और बचाव दल युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।

हांलाकि मार्ग बंद होने के कारण विभिन्न बचाव दल विभिन्न स्थानों में फंसे हैं। बंद सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मार्ग खुलते ही सभी दल ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ करेंगे। भटवाड़ी में बंद सड़क को खोलने की कार्यवाही गतिमान है। हर्षिल तथा पापड़गाड़ में मार्ग बंद है। उत्तरकाशी तक सड़क खोल दी गई है। गंगनानी तथा लिंचा ब्रिज क्षतिग्रस्त हुए हैं। बैलीब्रिज बनाकर यहां यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

युद्धस्तर पर कार्य कर रहे राहत और बचाव दल

वर्तमान में राजपुताना रायफल्स के 150 जवान तथा घातक बटालियन के 12 जवान ग्राउंड जीरो में मौजूद हैं तथा राहत व बचाव कार्य कर रहे हैं। आईटीबीपी के 100 कार्मिक जिनमें अधिकारी, डाक्टर व जवान शामिल हैं, मौके पर राहत और बचाव कार्यों को संचालित कर रहे हैं।

एसडीआरएफ के 06 जवान भी मंगलवार से ही धराली में ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं और उनके द्वारा राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। सेना के 40 जवान नेलांग से पैदल रवाना की गई है। वहीं 50 जवानों की मेडिकल टीम टेकला तक पहुंच गई है।

आईटीबीपी के 130 अतिरिक्त जवान घटनास्थल के लिए रवाना किए गए हैं

एसडीआरएफ के 10 जवान सेटेलाइट फोन के साथ भटवाड़ी पहुंच गए हैं। 07 जवान लाटा पहुंच गए हैं। 07 जवान सेटेलाइट फोन के साथ गंगोत्री में मौजूद हैं। उजैली में ढालवाला तथा बटालियन से 20 जवानों को भेजा गया है। 08 जवानों को सहस्त्रधारा हैलीपैड में रिजर्व में रखा गया है। डॉक स्क्वायड की 06 टीमें उजैली पहुंच चुकी हैं।

एनडीआरएफ के 79 जवान पापड़गाड़ में फंसे हैं, हालांकि 15 को यहां से आगे भेजने में सफलता मिली है। 07 जवान गौचर से उत्तरकाशी रवाना किए गए हैं। 50 तथा 24 सदस्यीय 02 टीमें जौलीग्रांट एयरपोर्ट में स्टैंडबाई में हैं। 15 जवानों को सहस्त्रधारा हेलीपैड में स्टैंडबाई में रखा गया है।

फायर सर्विस यूनिट गंगोत्री के 04 जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। उत्तरकाशी फायर स्टेशन में अन्य जनपदों से भेजी गई 03 टीमों को एलर्ट मोड पर रखा गया है। एफएसएसओ उत्तरकाशी मार्ग बंद होने के कारण रास्ते में फंसे हैं। शाम को करीब पांच बजे चार सदस्यीय एक मेडिकल टीम हर्षिल पहुंच गई है, जिसमें सर्जन, गायनेकोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट व एक सीनियर डाक्टर हैं, जो स्थानीय निवासी हैं।

#ArmyDevotion #ArmyRescue #ArmyStrong #BraveryInAction #CompassionInAction #DevdootInUniform #DisasterHeroes #DutyAboveAll #FearlessForces #ForThePeople #GallantGuardians #GuardiansOfPeace #HelpingHands #HelpingTheHelpless #HeroesAmongUs #HeroesInUniform #HeroesOfIndia #HopeBringers #IncredibleCourage #IndianArmyPride #IndianArmyStrong #IndianHeroes #MilitaryBravery #MilitaryMission #MissionRescue #NationalDuty #OnDutyAlways #ProtectorsOfPeace #RealLifeHeroes #RealWarriors #RescueMission #SacrificeAndService #SaluteToSoldiers #SavingLives #SelflessService #ServingHumanity #SoldiersSavingLives #SoldierStory #SoldierSupport #TrueDevdoot #UniformedAngels #WarriorsOfHope #WithTheVictims aapda BraveSoldiers dharali news DisasterRelief frontlineheroes HumanityFirst IndianArmy khoji narad khoji narad breaking news narad post narad post breaking news narendra modi NationFirst ndrf uttarakhand PrideOfIndia Pushkar Singh Dhami RescueOperation SDRF Uttarakhand uttar kashi aapda news uttarakhand पीड़ितों के लिए जांबाज़ सैनिक बने देवदूत
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleअमित शाह देश के सबसे लंबे समय तक रहने वाले गृह मंत्री बने
Next Article बड़ी ख़बर , नई साड़ी की ज़िद ने ले ली छात्रा की जान!
Narad Post

Related Posts

Uttarakhand : अश्वमेध यज्ञ स्थलों में अनुष्ठान पर मंथन : सतपाल महाराज 

January 22, 2026

ChardhamYatra2026 : आगामी चार धाम यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए DM आर्या ने की बैठक

January 17, 2026

UttarakhandVoterList : उत्तराखंड में SIR फरवरी में संभावित

January 16, 2026

 cricketteamselection : क्रिकेट टीम में सिलेक्शन

January 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

RepublicDayParade : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारत की सबसे खतरनाक ताकत

By Narad PostJanuary 24, 20260

RepublicDayParade : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारत की सबसे खतरनाक ताकत :-  26 जनवरी करीब…

RoboticSurgery : क्या होती है रोबोटिक सर्जरी ?

January 24, 2026

WorldsStrongestCurrency : दुनिया की सबसे पावरफुल करेंसी दिनार क्यों ?

January 24, 2026

GirlDrivingTest : लड़की का ड्राईविग टेस्ट भयंकर वायरल !

January 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?