Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

February 13, 2026

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बची जान पर अब चाहिए रोटी, कपड़ा और मकान
उत्तराखंड

बची जान पर अब चाहिए रोटी, कपड़ा और मकान

More than twelve shops are damaged in Lower Tharali. In such a situation, these traders are facing problems not only in terms of livelihood but also in the education of their children and medicines for the elderly at home.
Narad PostBy Narad PostAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
बची जान पर अब चाहिए रोटी, कपड़ा और मकान
बची जान पर अब चाहिए रोटी, कपड़ा और मकान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

बची जान पर अब चाहिए रोटी, कपड़ा और मकान :- थराली तहसील के 15 किमी क्षेत्र में आई आपदा में कई मकान और दुकानें मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी हैं। अकेले थराली के चेपड़ों कस्बे में सोमवार तक 96 परिवारों की सूची प्रशासन ने तैयार की थी जिसमें कई लोगों के मकान और दुकानें दोनों शामिल हैं।

वहीं लोअर थराली में बारह से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में इन व्यापारी रोजी रोटी के संकट के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और घर में बुजुर्गों की दवा का खर्चा कैसे उठाएंगे इसकी चिंता बनी है।

22 अगस्त की रात को आए सैलाब ने थराली मुख्यालय के आस पास के कस्बों में जमकर कहर बरपाया। चेपड़ों गदेरे के उफान ने चेपड़ों बाजार को मलबे के ढेर में बदल दिया।

यहां वीडियोग्रॉफी सहित इससे संबंधित अन्य काम करने वाले भरत सिंह का कहना है कि दुकान से उनका घर चलता था लेकिन मलबे में कंप्यूटर सहित सभी सामान दब गया।

चेपड़ों में ही हार्डवेयर का कारोबार करने वाले दर्शन बताते हैं कि वो बीते डेढ़ दशक से यहां कारोबार करते हैं। उनके बच्चे बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। दुकान से उनका घर ही नहीं बल्कि बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पैसा कहां से आएगा यह सवाल बना है। थोक एवं फुटकर विक्रेता लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने कहा कि उनकी परचून की दुकान थी।

करीब 30 से 35 लाख का सामान दुकान में था। दुकान खत्म होने के बाद वो सड़क पर आ गए। बच्चे पढ़ाई करते हैं। यहां किराये पर दुकान चलाने वाली कमला देवी कहती हैं कि उनकी दुकान में केवल मलबा बचा है। अब आगे की रोजी रोटी का संकट खड़ा गया है। यही नहीं कई परिवारों में बच्चों की पढ़ाई से लेकर बुजुर्गों की दवा के पैसे कैसे आएंगे इसको लेकर चिंता है।

चेपड़ों में शुरू हुई सामुदायिक रसोई

चेपड़ों के आपदा प्रभावितों के लिए राजकीय प्राथमिक स्कूल में राहत शिविर बनाया गया है। यहां सोमवार को आपदा प्रभावितों की संख्या 55 पहुंच गई है जिनके लिए भोजन की व्यवस्था के लिए यहां प्रशासन ने सामुदायिक रसोई बनाई है।

तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि सामुदायिक रसोई में खाद्यान्न सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रशासन ने उपलब्ध कराई है। जहां प्रभावित ग्रामीण स्वयं भोजन तैयार करेंगे।

लोगों के पास पहचान का भी बना संकट

कोटडीप थराली में मलबा आने से बारह से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हैं। इन मकानों में रहने वाले लोगों के दस्तावेज भी मलबे में समा गए। यहां जय सिंह के परिवार के आधार कार्ड, सहित बच्चों के दस्तावेज भी नहीं बचे।

23 वर्षीय संदीप सिंह ने बताया कि उनके शैक्षणिक दस्तावेज भी इस आपदा में गुम हो गए। सावित्री देवी ने बताया कि उनके कपड़े, जेवर जो भी थे सभी सैलाब बहा ले गया। थराली में संचालित जलसंस्थान अवर अभियंता कार्यालय मलबे के ढेर तब्दील हो गया। मलबे ने कार्यालय में रखी सामग्री सहित सरकारी दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए।

#BasicHumanRights #BasicNeeds #CareForAll #DignityForAll #DignityMatters #EndHunger #EndPoverty #EveryLifeMatters #FightForRights #FoodClothingShelter #FoodForAll #HelpTheNeedy #HopeForAll #HopeForFuture #HopeInDarkness #HungerFreeWorld #JusticeForPoor #LifeAfterDisaster #NoOneLeftBehind #PowerOfSupport #RebuildHope #RebuildingDreams #RebuildingLives #RebuildLives #ReliefAid #RightToFood #RightToLive #RightToShelter #RiseAboveStruggle #RotiKapdaMakan #SafeShelter #ShelterForAll #StandForHumanity #StandWithSurvivors #StruggleForExistence #SupportSurvivors #SurvivalNeeds #SurvivalRights #SurvivorStories #TogetherForChange #UnitedForChange #VoicesOfSurvivors chamoli aapda news CompassionMatters Dehradun dharali aapda news EqualityForAll foodsecurity harshil aapda news HumanityFirst HumanRights khoji narad LifeMatters narad post narad post breaking news SocialJustice TogetherWeCan uttarakhand uttarkashi aapda news कपड़ा और मकान बची जान पर अब चाहिए रोटी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleनशा मुक्त उत्तराखंड के लिए सख्त बनेगा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री
Next Article पीएम मोदी की बताए रास्ते पर चलेगा उत्तराखंड, CM धामी ने भी दिया ‘स्वदेशी अपनाओ’ का नारा
Narad Post

Related Posts

UttarakhandModel : देवभूमि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर – योगी

February 7, 2026

UttarakhandRecruitment : उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

February 7, 2026

SaurabhBahuguna : मंत्री सौरभ बहुगुणा की लीडरशिप में ट्राउट फार्मिंग को शानदार सफलता 

February 5, 2026

DMBansal : डीएम बंसल बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

February 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

By Narad PostFebruary 13, 20260

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग :-  धर्मनगरी हरिद्वार में एक…

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026

Mahashivratri2026 : महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद शुभ संयोग

February 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?