Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JalJeevanMissionUttarakhand : जल जीवन मिशन की 15,540 योजनाएं पूरी

August 13, 2026

TamaktuNala : आपदा में लापता को तलाश रही चमोली एसडीआरएफ

August 13, 2026

DarkChocolateBenefits : डार्क चॉकलेट क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद ?

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

The Chief Minister said that the government is making every possible effort to realise the ideals and dreams of the state agitators.
Narad PostBy Narad PostSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके आश्रित्रों तथा राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला , प्रताप सिंह , रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर नागरिक इन सभी वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा। राज्य आन्दोलन के अपने अनुभवों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कि इस घटना ने लोगों को उत्तराखंड के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हम सभी मिलकर उनके सपनों के उत्तराखंड का निर्माण करें, यही उनके लिए हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों के आदर्शों और उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया है।

शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों के लिए 3 हजार रुपये मासिक पेंशन की सुविधा भी शुरू की है, साथ ही घायल और जेल गए आंदोलनकारियों को 6000 रुपये और सक्रिय आंदोलनकारियों को 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। नए कानून के अंतर्गत चिह्नित आंदोलनकारियों की परित्यक्ता, विधवा और तलाकशुदा पुत्रियों को भी इस आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को पहचान पत्र जारी करने के साथ ही 93 आंदोलनकारियों को राजकीय सेवा में सेवायोजित भी किया है। आंदोलनकारियों को सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के आंदोलन में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, उन्होंने आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। राज्य निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका को देखते हुए ही राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है।

राज्य के समग्र विकास के साथ ही प्रदेश के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उत्तराखंड ने देश में सबसे पहले “समान नागरिक संहिता” को लागू किया है। देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसके बाद लगभग 24 हजार से अधिक युवाओं ने सरकारी नौकरियां पाने में सफलता प्राप्त की है।

सरकार देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बचाए रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों लागू किया गया है। 7 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि हिमालय के पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक भुवन कापड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद जोशी, दर्जा राज्य मंत्री डॉ.अनिल कपूर डब्बू, सुभाष बर्थवाल, फरजाना बेगम, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दान सिंह रावत, नंदन सिंह खड़ायत, जीवन सिंह धामी, गोपाल सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, डीएफओ हिमांशु बागरी, एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी एवं जनता मौजूद थी।

#Bravery #BraveSouls #CountryFirst #Courage #EternalGlory #ForeverInHearts #FreedomFighters #Heroic #Heroism #Homage #Honour #IndianHeroes #IndianMartyrs #Martyrdom #Martyrs #MartyrsDay #MartyrsForever #MartyrsGlory #MartyrsOfIndia #MartyrsRespect #NationalDuty #NationalHeroes #NationSalutes #NationTribute #PoliceMartyrs #PrideOfNation #RememberingMartyrs #Respectful #RespectMartyrs #SacrificialSpirit #Salute #SalutingHeroes #SelflessService #Tribute #TributeToHeroes #TrueHeroes #TruePatriots #UltimateSacrifice #Valor BraveHearts IndianArmy IndiaRemembers Inspiration khatima khoji narad narad post narad post breaking news NationalPride NationFirst NeverForget Patriotism Pushkar Singh Dhami respect Sacrifice SaluteToMartyrs uttarakhand सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा सरकार की खोखली नीतियों का पर्दाफाश – कांग्रेस
Next Article केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का फेक वीडियो बनाकर 65 लाख की ठगी
Narad Post

Related Posts

TamaktuNala : आपदा में लापता को तलाश रही चमोली एसडीआरएफ

August 13, 2026

 IndependenceDay2026 : राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस – गौरव कुमार , DM

August 8, 2026

NCCUttarakhand : उत्तराखंड में नई NCC इकाइयों के गठन होंगे   

August 7, 2026

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

August 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

JalJeevanMissionUttarakhand : जल जीवन मिशन की 15,540 योजनाएं पूरी

By Narad PostAugust 13, 20260

JalJeevanMissionUttarakhand : जल जीवन मिशन की 15,540 योजनाएं पूरी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

TamaktuNala : आपदा में लापता को तलाश रही चमोली एसडीआरएफ

August 13, 2026

DarkChocolateBenefits : डार्क चॉकलेट क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद ?

August 13, 2026

DrAshishChauhan : जश्न ए आज़ादी मनाएगा दून – भव्य होगा आयोजन – डॉ आशीष चौहान , DM

August 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?