Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?

February 17, 2026

Postbirthbrain : मर्दों का दिमाग पापा बनते ही सिकुड़ जाता है

February 17, 2026

Kalava : हिन्दू धर्म में रक्षा सूत्र क्यों माना जाता हैं भरोसे का प्रतीक ?

February 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » टूर ऑपरेटर अपने ऑफिस उत्तराखंड में भी खोलें: महाराज
देहरादून

टूर ऑपरेटर अपने ऑफिस उत्तराखंड में भी खोलें: महाराज

Tour operators were told about the state's tourism brand ambassador in Uttara conference.
Narad PostBy Narad PostSeptember 10, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
टूर ऑपरेटर अपने ऑफिस उत्तराखंड
टूर ऑपरेटर अपने ऑफिस उत्तराखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

टूर ऑपरेटर अपने ऑफिस उत्तराखंड में भी खोलें :- देवभूमि उत्तराखंड एक ऐसा स्थान है जहां के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर वर्षभर सबसे अधिक यात्री आते हैं। टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंसियों के कार्यालय राजधानी दिल्ली में खुले हैं और वहीं वह जीएसटी भी काटते हैं। जब यात्रा उत्तराखंड की है तो जीएसटी भी उत्तराखंड में कटनी चाहिए। इसलिए टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंसियों को उत्तराखंड की यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए अपने कार्यालय उत्तराखंड में भी खोलने चाहिए ताकि उत्तराखंड को जीएसटी का लाभ मिल सके।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड टूरिज्म रिप्रेजेंटेटिवस (उत्तरा) एसोसिएशन एवं उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्तरा सम्मेलन में प्रतिभाग करने आये टूर ऑपरेटर, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञों, उद्यमियों और संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए ये बात कही।

Tour Operator: The Force Behind सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड, जिसे हम देवभूमि कहते हैं, केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह रोमांच, साहसिक पर्यटन, वेलनेस मेडिकल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से भी अपार संभावनाएँ समेटे हुए है। इसलिए आज जब हम इस आयोजन के अवसर पर पर्यटन के भविष्य की चर्चा कर रहे हैं, तो हमें यह भी स्मरण रखना चाहिए कि पर्यटन केवल अर्थव्यवस्था का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारी परंपराओं और हमारी धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का भी एक सशक्त माध्यम है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड एक ऐसा स्थान है जहां के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर वर्षभर सबसे अधिक यात्री आते हैं। टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंसियों के कार्यालय राजधानी दिल्ली में खुले हैं और वहीं वह जीएसटी भी काटते हैं। जब यात्रा उत्तराखंड की है तो जीएसटी भी उत्तराखंड में कटनी चाहिए।

क्लिक करें और देखें  :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा

इसलिए टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंसियों को उत्तराखंड की यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए अपने कार्यालय उत्तराखंड में भी खोलने चाहिए ताकि उत्तराखंड को जीएसटी का लाभ मिल सके और हमारी सरकार टूर ऑपरेटर्स की जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान कर उन्हें लाभ दे सके। उन्होंने कहा Tour Operator: The Force Behind न केवल समयानुकूल है आयोजन है बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि किसी भी पर्यटन गंतव्य की सफलता में टूर ऑपरेटरों की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सभी टूर ऑपरेटर हमारे राज्य के पर्यटन ब्रांड एम्बेसडर हैं, जो हर पर्यटक को उत्तराखण्ड की असली छवि दिखाने के साथ-साथ उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने का काम करते हैं।

महाराज ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पर्यटन विभाग की योजनाएँ, प्रोत्साहन पैकेज और नई नीतियाँ इस दिशा में ठोस कदम हैं।

हमारे प्रयास हैं कि हम राज्य को साहसिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, मेडिकल पर्यटन, वेलनेस पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन का वैश्विक केन्द्र बना सकें। सतत विकास और संकट की तैयारी (Sustainability & Crisis Preparedness) आज की प्रमुख आवश्यकताएँ हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि पर्यटन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को भी समान महत्व मिले।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस प्रकार के आयोजन संवाद और सहयोग राज्य को एक नई दिशा देंगे। इससे न केवल पर्यटन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान निकलेंगे बल्कि नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे और उत्तराखण्ड को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी। पर्यटन विभाग के एसीईओ बी.एल. राणा, अपर निदेशक पूनम चंद, आईएटीओ के अध्यक्ष पूर्व राजीव मेहरा, एडीटीओआई के अध्यक्ष वेद खन्ना, वैभव काला, प्रशांत मैठाणी, सुनील सिंह राणा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

#AdventureTourism #EcoTourism #ExploreIndia #ExploreUttarakhand #IndianTourism #LocalTourism #MaharajSays #MaharajStatement #MaharajViews #MountainTourism #SustainableTourism #TourismBoost #TourismBusiness #TourismDevelopment #TourismExpansion #TourismInvestment #TourismMatters #TourismMission #TourismOffice #TourismOpportunities #TourismPolicy #TourismSector #TourismStrategy #TourOperator #TourOperatorNetwork #TourOperatorOffice #TourOperatorsInUttarakhand #TravelAgency #TravelAgencyIndia #TravelAndTourism #TravelBusiness #TravelBusinessGrowth #TravelConsultant #TravelEntrepreneurs #TravelExperts #TravelIndustry #TravelIndustryGrowth #TravelIndustryNews #TravelOpportunities #TravelPlanner #TravelPlans #TravelSolutions #UttarakhandAdventures #UttarakhandHills #UttarakhandTourism #VisitIndia ganesh joshi IncredibleIndia khoji narad narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami TourismGrowth UttarakhandBeauty UttarakhandTravel VisitUttarakhand टूर ऑपरेटर अपने ऑफिस उत्तराखंड में भी खोलें: महाराज
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleइन्दिरेश अस्पताल में बच्चों को मिला फ्री हेल्थ कैम्प का लाभ
Next Article नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश
Narad Post

Related Posts

RoadSafetyAwareness : सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण, मुख्यमंत्री ने दौड़ का किया फ्लैग ऑफ

February 17, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

UPCLPreparation : बिजली चोरी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई – धामी

February 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तर प्रदेश

MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?

By Narad PostFebruary 17, 20260

MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ? :-  उत्तर प्रदेश के जौनपुर…

Postbirthbrain : मर्दों का दिमाग पापा बनते ही सिकुड़ जाता है

February 17, 2026

Kalava : हिन्दू धर्म में रक्षा सूत्र क्यों माना जाता हैं भरोसे का प्रतीक ?

February 17, 2026

RoadSafetyAwareness : सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण, मुख्यमंत्री ने दौड़ का किया फ्लैग ऑफ

February 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?