Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

February 13, 2026

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » इस देश में 1 बच्चा पैदा करने पर सरकार देगी 3 लाख रुपये
विदेश

इस देश में 1 बच्चा पैदा करने पर सरकार देगी 3 लाख रुपये

Taiwan is currently grappling with a serious decline in the birth rate, with the situation so dire that more than 20 percent of the country's population is over 65.
Narad PostBy Narad PostSeptember 20, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
In this country, the government will give Rs 3 lakh for giving birth to one child.
इस देश में 1 बच्चा पैदा करने पर सरकार देगी 3 लाख रुपये
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

इस देश में 1 बच्चा पैदा करने पर सरकार देगी 3 लाख रुपये  :-  इस दौर में जहां कई देश जनसंख्या नियंत्रण की बातें कर रहे हैं, वहीं एक ऐसा भी देश है जो अपने नागरिकों से कह रहा है, “बच्चे पैदा करो, हम तुम्हें पैसे देंगे.” जी हां, यह कोई अफवाह नहीं, बल्कि ताइवान की सरकार की एक गंभीर और ज़रूरी नीति है।

जहां एक ओर दुनिया जनसंख्या विस्फोट की चुनौती से जूझ रही है, वहीं ताइवान उस मुश्किल मोड़ पर खड़ा है जहां जनसंख्या की गिरती दर और बूढ़ी होती आबादी ने सरकार की नींदें उड़ा दी हैं.अब ताइवान ने एक अनोखा रास्ता अपनाया है- माता-पिता को बच्चों के जन्म पर नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा. और अगर जुड़वां बच्चे हुए, तो सरकार दोगुनी नहीं, छह लाख रुपये तक दे रही है. यह सुनकर चौंकना स्वाभाविक है, लेकिन इसके पीछे की कहानी और भी ज़्यादा गंभीर है।

ताइवान सरकार ने क्यों उठाया ये कदम?

ताइवान इस समय जन्म दर में गिरावट की गंभीर समस्या से जूझ रहा है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि देश की 20 प्रतिशत से अधिक आबादी 65 वर्ष से ऊपर की हो चुकी है. इस स्थिति को जनसंख्या विज्ञान की भाषा में “सुपर-एज्ड सोसाइटी” कहा जाता है, यानी एक ऐसा समाज जहां बुज़ुर्गों की संख्या युवाओं से कहीं ज़्यादा हो।

अब आप सोचिए, जब सेना के लिए जवान नहीं, उद्योगों के लिए कामगार नहीं, और राष्ट्र के लिए युवा सोच नहीं होगी, तो देश कैसे आगे बढ़ेगा? यही वजह है कि ताइवान सरकार अब युवाओं को शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

भिंडी का पानी पीने के फायदे

ताइवान सरकार की नई योजना

ताइवान की सरकार ने इस साल एक नई योजना की घोषणा की है, जिसमें प्रत्येक नवजात शिशु के जन्म पर माता-पिता को $3,320 (लगभग 3 लाख रुपये) की राशि मिलेगी. यदि जुड़वां बच्चे होते हैं तो यह राशि बढ़कर $7,000 (करीब 6.16 लाख रुपये) हो जाएगी.सरकार ने सिर्फ बच्चों के जन्म पर ही नहीं, बल्कि बांझपन के इलाज में भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है, ताकि जोड़े संतान के सुख से वंचित न रहें।

यह बदलाव पहले की योजना से कहीं ज्यादा उदार और प्रभावी है. पहले जो राशि दी जाती थी, वह सिर्फ कामकाजी माताओं तक सीमित थी और राशि भी कम थी- करीब $1300 से $2300 के बीच. अब यह योजना हर परिवार के लिए है, चाहे वे किसी भी वर्ग से हों।

गिरती जन्म दर बनी राष्ट्रीय संकट

ताइवान की जन्म दर फिलहाल दुनिया में सबसे कम मानी जा रही है. 2022 में यह दर 0.87 तक गिर गई थी, जो किसी भी समाज के दीर्घकालिक भविष्य के लिए खतरे की घंटी है. गौर करने वाली बात यह है कि एक स्थिर जनसंख्या बनाए रखने के लिए प्रति महिला कम से कम 2.1 बच्चों का जन्म जरूरी होता है।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

यानी ताइवान उस स्तर से भी आधी दर पर चल रहा है.गृह मंत्रालय के अनुसार, ताइवान में यह गिरावट लगातार नौवें साल देखी गई है. अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दशक में ताइवान को न सिर्फ आर्थिक, बल्कि सैन्य और सामाजिक स्तर पर भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ताइवान की सुरक्षा और अस्तित्व पर संकट

यह पूरी समस्या केवल जनसंख्या से जुड़ी नहीं है, इसका सीधा संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा से भी है. ताइवान को चीन से हमेशा खतरा बना रहता है. ऐसे में अगर युवा आबादी ही घटती चली जाए तो देश की सैन्य क्षमता कैसे मजबूत होगी? हालांकि देश में अनिवार्य सैन्य सेवा लागू है, फिर भी सेना में भर्ती के लिए जरूरी युवाओं की कमी स्पष्ट रूप से सामने आने लगी है।

ऐसे में सरकार अब लोगों को केवल समझा नहीं रही, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से प्रेरित कर रही है कि वे आगे आएं, परिवार बढ़ाएं, और देश के भविष्य को मजबूत करें।

#BabyAllowance #BabyBonus #BabyCare #BabyIncentive #BabyNews #BabySupport #ChildAllowance #ChildBirthBenefit #ChildCare #ChildDevelopment #ChildIncentive #ChildScheme #CitizenBenefit #EconomicSupport #FamilyAid #FamilyBenefit #FamilyWelfare #GovernmentAid #HealthBenefit #HealthcareScheme #HealthScheme #IndiaGovernment #IndiaSchemes #IndiaUpdates #InfantBenefit #InfantCare #InfantSupport #MaternityBenefit #MaternitySupport #NewBornBaby #NewBornSupport #NewParents #ParentAid #ParentalAid #ParentalIncentive #ParentalSupport #ParentingSupport #PublicScheme #SocialAid #SocialPolicy #WelfarePolicy CitizenWelfare FamilySupport FinancialAid FinancialSupport GovernmentInitiative GovernmentPolicy GovernmentScheme indianews khoji narad narad post narad post breaking news National News PublicWelfare SocialWelfare इस देश में 1 बच्चा पैदा करने पर सरकार देगी 3 लाख रुपये
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article 22 सितंबर से मिलेगा घटी हुई जीएसटी दरों का फायदा
Next Article SGRRU में रिसर्च कांक्लेव 2025 का आयोजन
Narad Post

Related Posts

DMBansal : डीएम बंसल बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

February 4, 2026

H1BVisaCrisis : अमेरिकी H-1B वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीय टेंशन में

January 28, 2026

WorldsStrongestCurrency : दुनिया की सबसे पावरफुल करेंसी दिनार क्यों ?

January 24, 2026

GermanGirlSaree : जर्मन लड़की की साड़ी में तस्वीरें, दीवाने हुए लोग

January 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

By Narad PostFebruary 13, 20260

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग :-  धर्मनगरी हरिद्वार में एक…

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026

Mahashivratri2026 : महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद शुभ संयोग

February 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?