Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

March 3, 2026

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “मिशन आपदा राहत” शुरू
उत्तराखंड

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “मिशन आपदा राहत” शुरू

The PDNA team inspected the disaster-affected areas.
Narad PostBy Narad PostSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Mission Disaster Relief started under the chairmanship of Additional District Magistrate
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन आपदा राहत शुरू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “मिशन आपदा राहत” शुरू :-  देहरादून में बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन और आपदा-पश्चात आवश्यकता मूल्यांकन के लिए भारत और राज्य सरकार की पीडीएनए टीम विभागों के नोडल अधिकारियों से क्षति की जानकारी लेने फील्ड में पहुंची जहाँ उन्हें हालात की जानकारी दी गयी।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
आपदा प्रबंधन में बेहतरीन प्रबंधन और युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर जान माल के नुकसान को कम से कम करने वाले अपर जिलाधिकारी (एफआर) कृष्ण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीडीएनए टीम ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में आपदा से हुई क्षति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि पीडीएनए टीम द्वारा क्षति और नुकसान का समग्र आंकलन कर पुनर्प्राप्ति के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा जाएगा। इसमें ढांचागत नुकसान के साथ आजीविका पर पडे प्रभाव को भी शामिल किया जाएगा।

पीडीएनए टीम ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया

विशेषज्ञों ने कहा कि पीडीएनए के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आंकलन, पुनर्निर्माण की आवश्यकताएं, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव तथा दीर्घकालिक पुनर्वास योजनाओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जानी है।

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीडीएनए केवल एक तकनीकी प्रक्रिया न होकर, एक समग्र और सहभागी प्रक्रिया है, जिसमें सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
उन्होंने विभागों को सामाजिक क्षेत्र, आर्थिक क्षेत्र और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में हुए परिसंपत्तियों की क्षति, नुकसान और उसका पुनर्निर्माण हेतु पीडीएनए मानकों के अनुसार निर्धारित फॉर्मेट में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद पीडीएनए टीम ने सहस्रधारा, कार्लीगाड, मज्याडा, मालदेवता, कुमाल्डा आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आपदा से हुई क्षति का निरीक्षण भी किया।

नोडल अधिकारियों ने पीडीएनए टीम को प्राकृतिक आपदा से हुई विभागीय परिसंपत्तियों को क्षति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 15 व 16 सितंबर को अतिवृष्टि के कारण 31 लोगों की मृत्यु, 03 घायल और 01 व्यक्ति लापता हुआ है।

आपदा से 95 पक्के भवनों को आंशिक क्षति, 38 पक्के भवनों को पूर्ण क्षति, 41 कच्चे आंशिक सहित 06 गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग के 07 केंद्र, पेयजल निगम की 11, जल संस्थान की 38 और सिंचाई की 57 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है।

कृषि में 39 गांव की 182.71 है0 भूमि प्रभावित हुई है। लोनिवि के 150 मार्ग, 13 पुलिया, 04 कलवट क्षतिग्रस्त हुए है। पीएमजीएसवाई की 54 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। शिक्षा विभाग के 217 विद्यालयों और 38 आंगबाडी में क्षति पहुंची है।

वन विभाग की 40 पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है। विभागों द्वारा क्षति का अनुमानित लागत का आकलन किया जा रहा है।

इस दौरान पीडीएनए टीम के विशेषज्ञ डा0 अजय चौरसिया, डा0 गुरप्रीत सिंह, डा0 महेश शर्मा, डा0 मोहित पुनिया सहित संयुक्त मजिस्टेट हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, एसई जल संस्थान राजीव शैनी, एसई पीएमजीएसवाई अरूण नेगी, ईई लोनिवि राजेश कुमार, ईई यूपीसीएल राजेश कुमार, सीईओ वीके ढ़ौडियाल सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थेकृष्ण कुमार मिश्रा

#ADChairing #ADChairperson #ADInitiative #ADLeadership #ADMission #ADRelief #AidMission #CommunityAid #CommunityRelief #CrisisRelief #CrisisSupport #DisasterAction #DisasterAid #DisasterAssistance #DisasterHelp #DisasterRecovery #DisasterReliefProgram #DisasterResponseTeam #DisasterSupport #DisasterTeam #DisasterVolunteers #EmergencyAid #EmergencyOperations #EmergencyRelief #HumanitarianAid #HumanitarianMission #KrishnaKumarMishra #MissionAid #MissionDisasterRelief #MissionRelief #RapidResponse #ReliefAction #ReliefCampaign #ReliefEfforts #ReliefEffortTeam #ReliefInitiative #ReliefMission #ReliefOperations #ReliefOperationTeam #ReliefSupportTeam #ReliefWork CommunitySupport crisismanagement Dehradun DisasterAwareness DisasterManagement DisasterPreparedness DisasterRelief Dm savin bansal EmergencyHelp EmergencyPreparedness EmergencyResponse EmergencyServices khoji narad narad post narad post breaking news Pushkar Singh Dhami uttarakhand अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में "मिशन आपदा राहत" शुरू
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleवो तो झक मार रहा है…आखिर क्या होता है ‘झक’ का असली मतलब
Next Article आखिर कहां से आया ‘पांडेय-शर्मा-मिश्रा’ टाइटल? पीछे छिपा है बहुत बड़ा राज
Narad Post

Related Posts

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026

CharDhamYatra2026 : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस बार नई SOP, जरूर पढ़ें

February 28, 2026

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

February 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Editor Pick

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

By ckitadminMarch 3, 20260

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी :-  Pakistan के…

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026

CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां

March 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?