Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ShriGuruRamRaiUniversity : SGRRU में शुरू हुआ एटलिटिका-2025
देहरादून

ShriGuruRamRaiUniversity : SGRRU में शुरू हुआ एटलिटिका-2025

Talks from December 11 to December 13.
Narad PostBy Narad PostDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ShriGuruRamRaiUniversity
ShriGuruRamRaiUniversity SGRRU में शुरू हुआ एटलिटिका-2025
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ShriGuruRamRaiUniversity : SGRRU में शुरू हुआ एटलिटिका-2025 :-  SGRRU श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। खेल मैदान में उमड़ी ऊर्जा और उत्साह ने खेल भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा को मैत्रीपूर्ण खेलभावना के साथ जीने का संदेश दिया।

भिंडी का पानी पीने के फायदे
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट एवम् श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रतिभागी मेडिकल छात्र-छात्राओं को एटलिटिका-2025 के आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी  शुभकामनाएं SGRRU

तीन दिवसीय एटलिटिका-2025 का आयोजन 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें मेडिकल छात्र-छात्राएं विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्रथप्पन के. पिल्लई ने मशाल प्रज्वलित कर किया।

केला खाने के अचूक फायदे

प्रो. डाॅ प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क जैसी जीवन-उपयोगी सीख भी देते हैं। उम्मीद है कि सभी प्रतिभागी खेल को जीत-हार से ऊपर उठकर खेलभावना के साथ खेलेंगे एवं इंस्टीट्यूट का गौरव बढ़ाएंगे।”

Talks from December 11 to December 13

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डॉ. अनिल कुमार मलिक तथा स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में सुबह से ही रोमांच चरम पर रहा।

बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2022 की प्राणवी ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2024 बैच के अनमोल जीत के दावेदार बने, जबकि बालिका वर्ग में प्राणवी ने अपना दबदबा कायम रखा।

100 मीटर में लविश और प्राणवी अव्वल

फैकल्टी वर्ग के मुकाबले भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने। पुरुष फैकल्टी की पहली रेस में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अन्सार विजेता रहे, जबकि दूसरी रेस में डॉ. तारिक मसूद ने जीत दर्ज की।

महिला फैकल्टी दौड़ में बायोकैमिस्ट्री विभाग की डॉ. अनीता ने प्रथम स्थान पाया।क्रिकेट मुकाबले में एमबीबीएस 2021 और 2022 बैच के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला, जिसमें एमबीबीएस 2021 बैच विजयी रहा।

आयुष चैधरी ने 65 रनों की शानदार पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। खेल अधिकारी डॉ. एस. पी. जोशी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने उद्घाटन दिवस को यादगार बना दिया। एटलिटिका-2025 का आयोजन एमबीबीएस 2021 बैच के द्वारा किया जा रहा है।

#IndreshHospital #ShriGuruRamRaiUniversity Athletica2025 CollegeSportsNews Dehradun DehradunSportsEvent DevendraDasJiMaharaj DrPrathappanKPillai khojinarad MBBSStudents MedicalStudentsCompetition naradpost naradpostbreakingnews SGRRU SGRRUMedicalCollege SportsFestivalIndia StudentAthletics TrackAndFieldEvent UniversitySportsMeet uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleReelsAddiction : रील्स और शॉर्ट्स देखना बीमारी ,कैसे बचा जाये ?
Next Article JailDevelopment : प्रदेश के सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास होगा : मुख्यमंत्री
Narad Post

Related Posts

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

By Narad PostFebruary 12, 20260

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल :-  उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन…

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?