Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम
NARAD POST BREAKING NEWS

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

PAN-Aadhaar without linking will be cancelled.
Narad PostBy Narad PostDecember 31, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
1January2026Rules
1January2026Rules 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम  :-  साल 2025 की विदाई का काउंड डाउन शुरू हो चुका है. नए साल 2026 की पहली तारीख यानी 1 जनवरी से कई तरह के बदलाव होने जा रहे हैं. बिना लिंकिंग वाले आधार-पैन कार्ड रद्द हो जाएंगे. राशन कार्ड के कुछ नियमों में बदलाव होगा. क्रेडिट कार्ड के चार्ज और रिवॉर्ड पॉइंट भी अपडेट होंगे. सैलरी स्ट्रक्चर में भी चेंजेस होने जा रहे हैं।

जनवरी 2026 से होने वाले ये बदलाव सीधे आपकी जेब, खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों पर असर डाल सकते हैं, इसलिए समय रहते इन अपडेट्स की जानकारी रख लेनी चाहिए. 1 जनवरी 2026 से होने वाले ये बदलाव सीधे आपकी जेब, खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों पर असर डाल सकते हैं, इसलिए समय रहते इन अपडेट्स की जानकारी रख लेनी चाहिए।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

1. बिना लिंकिंग वाले पैन-आधार होंगे रद्द

सरकार ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आधार और पैन कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य किया है. लिकिंग की डेडलाइन 31 दिसंबर 2025 है. इसके बाद 1 जनवरी से बिना लिंकिंग वाले आधार कार्ड और पैन कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे।

2. बैंकिंग में बदलाव

1 जनवरी को बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव होंगे. अब क्रेडिट स्कोर हर सप्ताह अपडेट होगा, जबकि पहले यह 15 दिनों में होता था. इससे लोन लेने वालों को फायदा होगा, क्योंकि समय पर EMI भरने का असर जल्दी दिखेगा और बैंक भी ज्यादा सटीक फैसले ले पाएंगे. इसके अलावा SBI, PNB और HDFC जैसे बैंकों ने लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किए हैं. इनका असर जनवरी से दिखेगा।

3.UPI और डिजिटल पेमेंट पर सख्ती

डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए UPI, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट से जुड़े नियम 1 जनवरी से और कड़े किए जाएंगे. SIM वेरिफिकेशन और डिजिटल पहचान पर खास ध्यान दिया जाएगा, जिससे ऑनलाइन ठगी के मामलों पर लगाम लगे।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे1January2026Rules, PANAadhaarLinking, 8thPayCommission, CreditScoreUpdate, UPI123NewRules, PMKisanFarmerID, RationCardOnline, CreditCardChanges, CarPriceHike2026, LPGPriceUpdate

4. किसानों के लिए नए नियम

PM किसान सम्मान निधि का फायदा लेने वाले किसानों के लिए 1 जनवरी से नया नियम लागू होगा. अब इस स्कीम का फायदा लेने के लिए कुछ राज्यों में यूनिक किसान ID जरूरी होगी. साथ में फसल बीमा योजना में जंगली जानवरों से हुए नुकसान को तय समय में रिपोर्ट करने पर कवर मिलेगा।

5. गैस, फ्यूल के दाम में बदलाव

हर महीने की तरह 1 जनवरी को LPG, कमर्शियल गैस और एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव संभव है. साथ ही नया प्री-फिल्ड ITR फॉर्म आने से टैक्स फाइलिंग आसान होगी, लेकिन जांच पहले से ज्यादा सख्त हो सकती है।

6. बदलेगा राशन कार्ड का नियम

1 जनवरी के बाद से राशन कार्ड से जुड़ी सुविधा आम लोगों के लिए और आसान होने वाली है. अब नया राशन कार्ड बनवाने से लेकर नाम जोड़ने-हटाने या सुधार कराने तक का प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा. अब कोई भी घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अप्लाई कर पाएंगा।

7. बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम

ICICI बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है. कुछ नए नियम 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएंगे. ICICI के ज्यादातर बदलाव 15 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे.1 जनवरी से सिलेक्टेड मर्चेंट कैटेगरी कोड्स के तहत अब 50,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1% फीस लगेगा. इसका असर मुख्य रूप से हाई-वैल्यू ट्रैवल बुकिंग्स पर पड़ेगा. इसके साथ ही ट्रांसपोर्टेशन स्पेंड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की मंथली लिमिट तय कर दी गई है. नए नियमों के तहत BookMyShow का Buy-One-Get-One (BOGO) ऑफर सशर्त होगा।

8. लागू होगा नया वेतन आयोग

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर के लिए 31 दिसंबर 2025 बेहद अहम मानी जा रही है. इसी दिन 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगा. 1 जनवरी 2026 से देशभर में 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है. 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर अहम ऐलान हो सकते हैं।

9. नया टैक्स रूल

वैसे तो नया इनकम टैक्‍स एक्‍ट 2025 1 जनवरी 2026 से पूरी तरह से लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन 1 जनवरी से सरकार नए ITR (टैक्स रिटर्न) फॉर्म और नियमों को नोटिफाई करेगी, जो 1 अप्रैल 2026 यानी वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगा. यह पुराने टैक्‍स कानून Income-tax Act, 1961 जगह लेगा।

10. बदल जाएंगे कारों के दाम

1 जनवरी 2026 से भारत में कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं. निसान, BMW, JSW एमजी मोटर, Renault और एथर एनर्जी ने व्हीकल के दाम में 3000 रुपये से लेकर 3% तक बढ़ोतरी करने को कहा है. वहीं, टाटा मोटर्स और होंडा जैसी कंपनियों ने भी कारों की कीमत में बदलाव के संकेत दिए हैं.ने संभाला पदभार: कार्यालय की ।

1January2026Rules 8thPayCommission CarPriceHike2026 CreditCardChanges CreditScoreUpdate khojinarad LPGPriceUpdate naradpost naradpostbreakingnews PANAadhaarLinking PMKisanFarmerID RationCardOnline UPI123NewRules
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleCongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव
Next Article Uttarakhandnews : आईएएस, आईपीएस अफसरों को नए साल पर तोहफा
Narad Post

Related Posts

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?