Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

March 3, 2026

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandCamps : सुशासन की मिसाल बनेगा‘ “सरकार, जन–जन के द्वार’
देहरादून

UttarakhandCamps : सुशासन की मिसाल बनेगा‘ “सरकार, जन–जन के द्वार’

The program will ensure quick solutions and effective good governance across the state.
Narad PostBy Narad PostJanuary 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandCamps
UttarakhandCamps सुशासन की मिसाल बनेगा‘ सरकार, जन–जन के द्वार’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandCamps :  सुशासन की मिसाल बनेगा‘ “सरकार, जन–जन के द्वार’ :- कार्यक्रम से प्रदेशभर में त्वरित समाधान और प्रभावी सुशासन, 3.47 लाख से अधिक शिविर, 2.77 लाख से अधिक जनसुनवाई.

भिंडी का पानी पीने के फायदे

उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित जनसमस्याओं के समाधान का एक प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है। 15 जनवरी तक की दैनिक प्रगति रिपोर्ट इस बात की सशक्त पुष्टि करती है कि सरकार सीधे जनता तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार, प्रदेश के सभी जनपदों में अब तक पिछले दिवस तक 328 शिविरों का आयोजन किया जा चुका था, जबकि आज 19 नए शिविर आयोजित किए गए। इस प्रकार कुल मिलाकर 347 शिविरों के माध्यम से जनता को सीधे प्रशासनिक सेवाओं से जोड़ा गया है। इन शिविरों में पिछले दिवस तक 2,54,137 नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जबकि आज 23,517 नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे कुल प्रतिभागियों की संख्या 2,77,654 तक पहुँच गई है। यह आँकड़ा जनविश्वास और सरकार की पहुँच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

जनसमस्याओं के समाधान की दृष्टि से भी यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। अब तक 20,814 शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं, जिनमें आज 1,479 नई शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार कुल 22,293 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 18,168 शिकायतों का पूर्व में निस्तारण किया जा चुका था तथा आज 807 शिकायतों का समाधान किया गया, जिससे कुल 18,973 शिकायतों का सफल निस्तारण सुनिश्चित किया गया है। यह उपलब्धि सरकार की त्वरित कार्यप्रणाली और जवाबदेही को रेखांकित करती है।

केला खाने के अचूक फायदे

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को प्रमाण पत्र एवं लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया भी निरंतर गति से आगे बढ़ी है। 36,753 प्रकरणों में पूर्व में लाभ प्रदान किए गए थे, जबकि आज 1,502 नए मामलों में प्रमाण पत्र अथवा लाभ वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 38,255 नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ है, जो सेवा वितरण की प्रभावशीलता का स्पष्ट प्रमाण है।

इसके अतिरिक्त, अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 1,38,011 नागरिक पूर्व में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो चुके थे, जबकि आज 13,554 नए लाभार्थी जोड़े गए। इस प्रकार कुल 1,51,565 नागरिकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा चुका है, जो सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास का सेतु है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित हो। जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह अभियान उसी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। प्रदेशभर में मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह सिद्ध करती है कि यह मॉडल आने वाले समय में सुशासन की एक मिसाल बनेगा।

#Uttarakhand Progress Citizen Complaints Resolved Dhami Leadership Government Schemes Uttarakhand Jan Jan Ki Sarkaar Jan Samadhan Jan Sunwai khojinarad Mukhyamantri Dhami naradpost naradpostbreakingnews SuShasan Uttarakhand Transparent Governance Uttarakhand Camps uttarakhand government Viral Uttarakhand News Welfare Schemes Uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !
Next Article ShriGuruRamRaiUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम
Narad Post

Related Posts

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

March 3, 2026

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026

CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां

March 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Editor Pick

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

By ckitadminMarch 3, 20260

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी :-  Pakistan के…

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026

CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां

March 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?