Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल रूम एक्शन में 

March 14, 2026

15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

March 14, 2026

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » NandaaSunandaScheme : बेटियों की शिक्षा ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से होगी पुनर्जीवित
उत्तराखंड

NandaaSunandaScheme : बेटियों की शिक्षा ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से होगी पुनर्जीवित

District administration's public hearing; from hearing to timely justice, Nandita and Nandini's education project Nanda Sunanda will complete it - Savin Bansal.
Narad PostBy Narad PostJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
NandaaSunandaScheme
NandaaSunandaScheme बेटियों की शिक्षा ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से होगी पुनर्जीवित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

NandaaSunandaScheme ; बेटियों की शिक्षा ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से होगी पुनर्जीवित :-  जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का जनदर्शन; सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तक जनमानस का विश्वास बढ रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य से संबंधित कुल 158 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को लिखित रूप में प्रेषित की जाए।

केला खाने के अचूक फायदे
शिव एन्क्लेव, मेहूवाला निवासी नेहा ने बताया कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक शाखा राजपुर रोड से ₹5.00 लाख का ऋण लिया था, जिसकी मासिक किस्त ₹6,800 है। वर्ष 2023 में उनके पति सूर्य प्रकाश को करंट लगने की दुर्घटना में दोनों पैर कट गए तथा हाथों में भी आंशिक क्षति हुई, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी (शस्त्र) को बैंक से समन्वय स्थापित कर प्रकरण का यथोचित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

खेरी रोड, छदमीवाला निवासी कैंसर पीड़ित विधवा सुमन ने अपनी छोटी पुत्री कनिका की फीस माफी का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने नंदा सुनंदा योजना के अंतर्गत फीस संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चकतूनवाला के कृषकों ने शिकायत की कि एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा सरकारी बजट से निर्मित रास्ता (जिसमें सीवर लाइन भी है) बंद कर दिया गया है, जिससे खेती कार्य प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम को प्रभावी कार्रवाई कर कृत कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।

डालनवाला निवासी सीमा गुप्ता ने फरवरी 2024 में सड़क दुर्घटना के कारण गंभीर फ्रैक्चर होने की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने हिट एंड रन योजना के अंतर्गत पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मन्नूगंज निवासी विधवा बुजुर्ग मीना आनंद ने आर्थिक तंगी तथा चंद्रशेखर आज़ाद कॉलोनी निवासी वीरेंद्र धीमान ने पैरालिसिस अटैक के कारण आजीविका में असमर्थ होने की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने राइफल क्लब फंड से सहायता दिलाने हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी शस्त्र को दिए।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

ओगल भट्टा निवासी मोनिका नेअपनी बेटियों नंदिता एवं नंदिनी की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के अंतर्गत कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने संबंधित समिति को आवश्यक प्रशिक्षण/कार्रवाई हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सहस्त्रधारा निवासी विधवा भारती बडोला ने शिकायत की कि उनकी दिव्यांग पुत्री को सरकारी मान्यता प्राप्त शालिनी पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रवेश सुनिश्चित कराने तथा संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दोहराया कि जनता दर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच है, और इसमें प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त नगर निगम संतोष कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

CancerPatientFeeWaiver DMDehradunSavinBansal DMJanDarshan DMOrdersAction EducationForDaughters GovtSchemeRevival HitAndRunHelp khojinarad NandaaSunandaScheme naradpost naradpostbreakingnews ParalysisVictimAid PropertyDealerComplaint QuickJusticePlatform RifleClubFund UttarakhandDMJustice ViralAdminHelp WidowAidStory
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article MDDA : एमडीडीए द्वारा अवैध प्लाटिंग किया जा रहा ध्वस्त
Next Article SikandarFlop : ‘जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी वो अलग थी’, रश्मिका मंदाना ने ‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने पर की बात, बोलीं…
Narad Post

Related Posts

LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल रूम एक्शन में 

March 14, 2026

15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

March 14, 2026

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?

March 14, 2026

SDMvsTehsildar : एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर ?

March 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल रूम एक्शन में 

By Narad PostMarch 14, 20260

LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल…

15MarchRainAlert : 15 मार्च से इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

March 14, 2026

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?

March 14, 2026

SDMvsTehsildar : एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर ?

March 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?