Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव
देहरादून

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

A grand meeting of the BJP Core Committee is going to be held on February 14 in the presence of former National President JP Nadda.
Narad PostBy Narad PostFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Congress
Congress : 14 की भाजपा की बैठक - 16 को कांग्रेस का घेराव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Congress  : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव :-  उत्तराखंड की गरम होती वादियों में सियासी पारा भी अब गर्माने लगा है। आरोपों , घोषणाओं और सत्ता संग्राम के लिए 2027 की तैयारी में बीजेपी और कांग्रेस ने अपने वार करने शुरू कर दिए हैं।

एक तरफ सत्ताधारी बीजेपी है, जो जेपी नड्डा की मौजूदगी में विधायकों का बहीखाता  यानी उनका रिपोर्ट कार्ड लेकर क्लास लगाने वाले है, तो दूसरी तरफ दिल्ली से ऊर्जा लेकर लौटी कांग्रेस ने वो  ‘एक्शन प्लान’ बनाया है जिससे धामी सरकार को घेरा जा सके।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
आगामी 14 फरवरी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी कोर कमेटी की एक महाबैठक होने जा रही है। खबर है कि इस बैठक की मेज पर विधायकों की ‘सर्वे रिपोर्ट’ होगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साफ कर दिया है कि 2027 में टिकट का एकमात्र आधार ‘जीत की संभावना’ होगा। पार्टी ने चार अलग-अलग सर्वे कराए हैं, जिनमें से पहले सर्वे की रिपोर्ट विधायकों की धड़कनें बढ़ाने वाली है।

जहां बीजेपी सर्वे और संगठन के दम पर घेराबंदी कर रही है, वहीं कांग्रेस अब ‘फुल थ्रॉटल’ मोड में है। दिल्ली दरबार में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस एक 90 दिन का मास्टर प्लान लेकर मैदान में उतरी है।

इस प्लान के तहत भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। रणनीति की कमान खुद गणेश गोदियाल संभाले हुए हैं, जो गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं।

यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

इस आंदोलन की पहली बड़ी झलक 16 फरवरी को दिखेगी, जब प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस राजभवन का घेराव करेगी।

दिलचस्प बात यह है कि जहां कांग्रेस आंदोलन की तैयारी कर रही है, वहीं बीजेपी ने उसके कुनबे में ही सेंध लगा दी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेणु नेगी समेत पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी के सैकड़ों प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

यानी एक तरफ कांग्रेस 90 दिन का प्लान बना रही है, तो दूसरी तरफ बीजेपी उसके आधार को ही ढहाने में जुटी है। अब 14 फरवरी की बैठक और 16 फरवरी का घेराव यह तय करेगा कि मिशन 2027 का पलड़ा किस ओर झुकेगा।

2027 Ticket Criteria BJP Congress Defectors BJP Legislators Report Card BJP MLAs Survey Report BJP Nadda Meeting Congress 90 Day Plan Congress Raj Bhavan Siege Ganesh Godiyal Strategy JP Nadda Uttarakhand khojinarad Mahendra Bhatt BJP Mission 2027 Uttarakhand naradpost naradpostbreakingnews Pritam Singh Protest Rahul Gandhi Kharge Meeting Renu Negi Joins BJP Uttarakhand BJP Core Committee
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए
Next Article CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस
Narad Post

Related Posts

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026

VandeMataram : राष्ट्रगान की तरह अब वंदे मातरम हुआ अनिवार्य

February 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

By Narad PostFebruary 12, 20260

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल :-  उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन…

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?