Postbirthbrain : मर्दों का दिमाग पापा बनते ही सिकुड़ जाता है :- पहली बार माता-पिता बनने पर मां में अक्सर कई बदलावों और समस्याओं का जिक्र आता है। हालांकि पुरुषों के बारे होने वाले बदलावों की चर्चा कम ही होती है।
केला खाने के अचूक फायदे
हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया है कि पहली बार पिता बनने वाले पुरुषों के दिमाग में मौजूद कॉर्टिकल वॉल्यूम में एक या दो फीसदी की कमी आती है।
यह एक तरह का सिकुड़न है, जो दिमाग के डिफॉल्ट मोड नेटवर्क से जुड़ा होता है। जैसे ही पुरुष इस बात को एक्सेप्ट करता है कि वह अब पिता बन चुका है, उसका दिमाग सिकुड़ने लगता है। यह अध्ययन हाल ही में सेरेब्रल कॉर्टेक्स में प्रकाशित हुआ है।
सेरेब्रल कॉर्टेक्स में प्रकाशित हुआ लेख
शोधकर्ताओं का मानना है कि कॉर्टिकल वॉल्यूम में आने वाली कमी कोई बुरी बात नहीं है, असल में यह दिमाग की शुद्धता को बढ़ाता है और उसे ज्यादा रिफाइन करता है। इससे बच्चे के साथ उसका मानसिक संबंध बेहतर होता है। बच्चे से उसके रिश्ते में प्रेम पनपता है।
मां बनने वाली महिलाओं के मुकाबले ये थोड़ा सा ज्यादा होता है। इसलिए उनका बच्चे के साथ लगाव, प्रेम और संबंध ज्यादा घना और गहरा होता है। ज्यादा मजबूत रिश्ता होता है।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
पहले के अध्ययन में यह बताया गया था कि बच्चे के जन्म के बाद पिता बनने वाले पुरुष के दिमाग में थोड़ा बहुत बदलाव आता है। नई स्टडी में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि कितना और कैसा बदलाव होता है।
यह अध्ययन मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) डाटा पर आधारित है। जिसमें पहली बार पिता बने 40 लोगों के दिमाग का बच्चे के जन्म से पहले और बाद में विश्लेषण किया गया है।
इसमें से 20 स्पेन के हैं, जबकि 20 अमेरिका के हैं। इसके अलावा स्पेन में 17 और उन लोगों के दिमाग का भी अध्ययन किया गया है, जिनके बच्चे नहीं है। सबका डाटा एक साथ जमा करने के बाद दो प्रयोगशालाओं में इनके दिमाग के वॉल्यूम, मोटाई और ढांचागत विकास का अध्ययन किया गया है।
