Himkreedaa : महाराज ने किया हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-का शुभारम्भ :- औली की पावन और मनोहारी धरती पर ‘विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026’ का आगाज हुआ जिसका शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल ने किया।
उन्होंने कहा कि समुद्र तल से हजारों मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली अपनी भौगोलिक संरचना के कारण आज अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए एक आदर्श स्थल बन चुका है।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार उत्तराखंड को एक स्थायी ‘विंटर स्पोर्ट्स हब’ और विश्वस्तरीय पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर संकल्पित है।
आपको बता दें कि 13 से 16 फरवरी तक आयोजित इस आयोजन से न केवल साहसिक खेलों को बढ़ावा मिल रहा है , बल्कि उत्तराखंड की स्थानीय लोककलाओं, होमस्टे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई शक्ति प्रदान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि आगामी समय में पर्यटन के नए कीर्तिमान रचने जा रहे हैं, जिसमें अप्रैल में भारतीय सेना के साथ ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’, मई में नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ और जून में बद्रीनाथ-माणा में ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन प्रस्तावित है।
साथ ही, 80 के दशक की प्रसिद्ध ‘हिमालयन कार रैली’ को पुनः शुरू करने और केदारनाथ व हेमकुण्ड साहिब में रोपवे निर्माण जैसे कार्यों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की राह और भी सुगम होगी।
उन्होंने आशा जताई कि ‘Vocal for Local’ और ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड‘ की भावना से ओत-प्रोत यह विंटर कार्निवल राज्य के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। आइए, इस उत्सव का हिस्सा बनें और देवभूमि की समृद्ध संस्कृति व साहसिकता का आनंद लें।
