Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

August 24, 2026

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KumbhMela2027 : मेलाधिकारी सोनिका ने व्यवस्थाओं की मौके पर जाकर की पड़ताल
उत्तराखंड

KumbhMela2027 : मेलाधिकारी सोनिका ने व्यवस्थाओं की मौके पर जाकर की पड़ताल

Most of the works of permanent nature related to Kumbh Mela have been approved by the State Government.
Narad PostBy Narad PostFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KumbhMela2027
KumbhMela2027 : मेलाधिकारी सोनिका ने व्यवस्थाओं की मौके पर जाकर की पड़ताल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KumbhMela2027 : मेलाधिकारी सोनिका ने व्यवस्थाओं की मौके पर जाकर की पड़ताल :-  हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करते हुए मेला प्रशासन व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है ।

कुम्भ मेले के दौरान रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए हरिद्वार सहित अन्य निकटवर्ती रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक अतिरिक्त सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जमीनी कवायद तेज कर दी गई है।

भिंडी का पानी पीने के फायदे
इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने मेला प्रशासन एवं रेलवे अधिकारियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कुम्भ मेले के दृष्टिगत रेलवे द्वारा प्रस्तावित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप आगामी कुम्भ मेले को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों को सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने कहा कि यह स्टेशन श्रद्धालुओं के आगमन का प्रमुख केंद्र है, अतः यहां की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु होना अत्यंत आवश्यक है।

केला खाने के अचूक फायदे
उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, प्रतीक्षा क्षेत्र तथा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात संचालन की कार्ययोजना की निरंतर समीक्षा कर इसे त्रुटिहीन बनाया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कुम्भ अवधि में ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए। प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित सफाई तथा प्रतीक्षालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने आगमन एवं प्रस्थान मार्गों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, स्टेशन पर पर्याप्त होल्डिंग एरिया की व्यवस्था, टिकट काउंटरों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि, हेल्पडेस्क के प्रभावी संचालन तथा उद्घोषणा प्रणाली को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।

मेलाधिकारी ने दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष सहायता काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत जीआरपी एवं आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने हरिद्वार के निकटवर्ती मोतीचूर, ज्वालापुर एवं रायवाला रेलवे स्टेशनों को भी सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इस संबंध में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

AkhandaCamps AnnouncementSystem BairagiCamp. cctvcameras CrowdControl DakshdweepArea DivyaBhavyKumbh DivyangSupport ElderlyAid EmergencyMedical HaridwarRailway HelpDesk JwalapurRailway khojinarad KumbhMela2027 KumbhRailArrangements LightingArrangement MotichurStation naradpost naradpostbreakingnews ParkingArea PilgrimSafety PlatformManagement RailwayCoordination RailwayPreparations RaivwalaStation RPFGRP SanitationDrinkingWater ShraddhaluSuwhidha SonikaInspection SpecialTrains StateGovCommitment TicketCounters TrainPunctuality WomenFacility
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandBudget : जनसहभागिता से तैयार होगा जनोन्मुखी बजट – मुख्यमंत्री
Next Article AIContentLabel : AI कंटेंट पर अब देना होगा लेबल ! नियम लागू
Narad Post

Related Posts

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

August 24, 2026

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026

ITRDeadline31August2026 : 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR…… वरना

August 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

By Narad PostAugust 24, 20260

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान :-  हरिद्वार…

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026

ITRDeadline31August2026 : 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR…… वरना

August 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?