Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

July 10, 2026

TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

July 10, 2026

CongressRallyDehradun : 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी! परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WomensDay2026 : ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, सीएम धामी बोले— पहाड़ की असली ताकत मातृशक्ति
उत्तराखंड

WomensDay2026 : ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, सीएम धामी बोले— पहाड़ की असली ताकत मातृशक्ति

The women of our state, along with managing the family, also maintain the farms and barns.
Narad PostBy Narad PostMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WomensDay2026
WomensDay2026 : ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, सीएम धामी बोले— पहाड़ की असली ताकत मातृशक्ति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WomensDay2026 : ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, सीएम धामी बोले— पहाड़ की असली ताकत मातृशक्ति :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम “नारी तू नारायणी” में शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति, जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली राज्य की 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।

भिंडी का पानी पीने के फायदे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव को मजबूत किया है। महिलाओं के स्नेह, त्याग और आशीर्वाद से पीढ़ियाँ आगे बढ़ती हैं और समाज निरंतर प्रगति करता है। महिलाएं, मां के रूप में अपने जीवन के प्रत्येक सुख को त्यागकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाती हैं।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ महिलाएं, परिवारों के साथ संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की रक्षक भी हैं। उत्तराखण्ड की मातृशक्ति का योगदान और भी अधिक प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण है।

हमारे प्रदेश की महिलाएं परिवार को संभालने के साथ खेत-खलिहानों को संवारती हैं। राज्य की महिलाएं कठिन परिस्थिति में भी मजबूती से आगे बढ़ती हैं। उत्तराखण्ड की माताओं ने अपने त्याग, परिश्रम और अदम्य साहस से इस राज्य को आगे बढ़ाया है। पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति है।

मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ नागरिकों, वृद्ध माताओं की सेवा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार, महिलाओं-विशेषकर वरिष्ठ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है।

केला खाने के अचूक फायदे

राज्य सरकार, वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क धार्मिक यात्राओं की सुविधा दे रही है। सरकार का संकल्प है कि उत्तराखण्ड की हर वृद्ध माता को सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का पूरा अवसर मिल सके।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिन वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, उनका जीवन संघर्ष, धैर्य और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज की अमूल्य धरोहर है।

सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य थीम “Give to Gain निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुरूप ऐसे वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु होने के बावजूद भी सक्रिय, आत्मनिर्भर और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

#SocialService AgricultureCulture CMDhami DehradunEvent EducationSamman EnvironmentProtection GiveToGain InternationalWomensDay JalSanrakshan khojinarad MahilaSashaktikaran MatriShaktiSamman naradpost naradpostbreakingnews NariTuNarayani PahadiMatriShakti pushkarsinghdhami Udyamita UttarakhandMatriShakti VarishthaMahilayen VriddhaPension WomenEmpowerment WomensDay2026
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleInternationalWomensDay : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वजह और महत्व
Next Article ViratKohliWater : क्रिकेटर्स का लग्जरी पानी! कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Narad Post

Related Posts

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

July 10, 2026

TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

July 10, 2026

CongressRallyDehradun : 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी! परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

July 10, 2026

DehradunMunicipalCorporation : देहरादून नगर निगम ने रिकॉर्ड 72 करोड़ वसूले हाउस टैक्स

July 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

By Narad PostJuly 10, 20260

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के…

TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

July 10, 2026

CongressRallyDehradun : 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी! परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

July 10, 2026

DehradunMunicipalCorporation : देहरादून नगर निगम ने रिकॉर्ड 72 करोड़ वसूले हाउस टैक्स

July 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?