Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण

March 16, 2026

LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा

March 16, 2026

indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड
यूथ

indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड

Are you also fond of 'solo travel'?
Narad PostBy Narad PostMarch 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
indianwomen
indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड :-  वो दिन गए जब महिलाएं ट्रिप प्लान करने के लिए किसी और पर निर्भर रहती थीं. स्कैपिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब भारतीय महिलाएं न सिर्फ ज्यादा घूम रही हैं, बल्कि अपनी यात्रा के फैसले भी खुद ले रही हैं. चाहे वो गोवा के बीच हों या वाराणसी की गलियां, सोलो ट्रैवलिंग का ग्राफ 9 गुना बढ़ चुका है. आइए जानते हैं कि इस वुमेन्स डे पर भारतीय महिलाओं की ट्रैवल लिस्ट में कौन से देश और शहर टॉप पर हैं।

एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि भारतीय महिलाएं अब पहले से ज्यादा यात्रा कर रही हैं और अपनी यात्राओं की पूरी प्लानिंग खुद कर रही हैं. ट्रैवल-फिनटेक प्लेटफॉर्म स्कैपिया के डेटा के मुताबिक महिलाएं अब खुद ही डेस्टिनेशन चुनने से लेकर टिकट बुक करने और होटल तय करने तक सब कुछ कर रही हैं. रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले जारी की गई और इसमें साफ दिखा कि महिलाएं अब ज्यादा स्वतंत्र तरीके से ट्रैवल करने लगी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के बीच सोलो ट्रैवल में जबरदस्त उछाल देखा गया है. प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की अकेले यात्रा करने की संख्या पिछले साल के मुकाबले लगभग 9 गुना बढ़ गई है. चाहे फ्लाइट हो, ट्रेन हो, बस हो या होटल बुकिंग, हर जगह महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है. इससे यह साफ है कि महिलाएं अब अपने ट्रैवल फैसले खुद लेने में ज्यादा आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं।

क्या महिलाएं हिल स्टेशन से ज्यादा बीच कर रही हैं पसंद?

डेटा बताता है कि भारतीय महिलाएं हिल स्टेशन की तुलना में बीच डेस्टिनेशन ज्यादा पसंद कर रही हैं. घरेलू यात्रा बुकिंग में 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं समुद्र किनारे वाली जगहों को चुन रही हैं. भारत में गोवा, पोर्ट ब्लेयर, कोवलम, वर्कला और दीव जैसे बीच सबसे लोकप्रिय बने हुए हैं. वहीं विदेशों में क्राबी, फुकेत, बाली, लंगकावी और फु क्वोक जैसे आइलैंड डेस्टिनेशन महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

क्या आध्यात्मिक यात्रा भी हो रही है पॉपुलर?

महिलाओं के बीच आध्यात्मिक पर्यटन भी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि अलग-अलग उम्र की महिलाओं की पसंद अलग है. जेन जी महिलाएं वाराणसी और ऋषिकेश जैसे सुंदर और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली आध्यात्मिक स्थलों की ओर आकर्षित हो रही हैं. वहीं मिलेनियल महिलाएं शिर्डी, हरिद्वार, अमृतसर और वेलंकनी जैसे पारंपरिक धार्मिक स्थलों की यात्रा करना ज्यादा पसंद कर रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जेन जी महिलाएं बजट और मिड-रेंज स्टे को ज्यादा पसंद करती हैं. उनकी करीब आधी बुकिंग इसी श्रेणी में आती है. वे जैसलमेर, उदयपुर, हम्पी, आगरा और वाराणसी जैसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहरों की यात्रा करना पसंद करती हैं. इसके अलावा वे ऑफबीट और छोटे शहरों को भी एक्सप्लोर कर रही हैं. वहीं मिलेनियल महिलाएं लग्जरी स्टे को ज्यादा चुन रही हैं और उनके बीच गोवा और पुदुचेरी जैसे बीच डेस्टिनेशन काफी लोकप्रिय हैं।

क्या विदेशी यात्राओं में भी नया ट्रेंड दिख रहा है?

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि भारतीय महिलाओं की करीब आधी अंतरराष्ट्रीय यात्राएं दक्षिण-पूर्व एशिया की ओर जा रही हैं. थाईलैंड, वियतनाम और श्रीलंका जैसी जगहें इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि यहां वीजा ऑन अराइवल या वीजा-फ्री सुविधा मिलती है. जापान भी महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसके अलावा जॉर्जिया, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे सेंट्रल एशियाई देश भी अब महिलाओं के नए पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन बनते जा रहे हैं।

#IndianWomen #SpiritualTravel bali beachdestinations goa hillstations khojinarad krabi langkawi naradpost naradpostbreakingnews phuket risikesh scapia solofemaletravel solotravel thailand Varanasi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBiometricPayment : G Pay, Paytm पर अब अंगूठे से होगा पेमेंट – बड़ा अपडेट
Next Article LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा
Narad Post

Related Posts

 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण

March 16, 2026

LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा

March 16, 2026

BiometricPayment : G Pay, Paytm पर अब अंगूठे से होगा पेमेंट – बड़ा अपडेट

March 16, 2026

LPGShortage : बायोगैस घर में लगाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

March 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण

By Narad PostMarch 16, 20260

ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण :-  चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं…

LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा

March 16, 2026

indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड

March 16, 2026

BiometricPayment : G Pay, Paytm पर अब अंगूठे से होगा पेमेंट – बड़ा अपडेट

March 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?