Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » RajaShivajiMovie : 23 साल में जो अब तक नहीं हुआ वो अब होगा! ओपनिंग डे पर रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी?
मुंबई

RajaShivajiMovie : 23 साल में जो अब तक नहीं हुआ वो अब होगा! ओपनिंग डे पर रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी?

Some people believe that the film could achieve good collections at the start of its run.
Narad PostBy Narad PostMay 2, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
RajaShivajiMovie
RajaShivajiMovie : 23 साल में जो अब तक नहीं हुआ वो अब होगा! ओपनिंग डे पर रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

RajaShivajiMovie : 23 साल में जो अब तक नहीं हुआ वो अब होगा! ओपनिंग डे पर रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी? :-  सिनेमाघरों में मौजूदा समय में हर तरफ रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी के चर्चे हैं. फिल्म में रितेश लीड रोल में हैं और वे छत्रपति शिवाजी का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज कर दी गई है और इसे महाराष्ट्र में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वहीं अन्य जगहों पर अभी फिल्म उतने बड़े पैमाने पर बज़ क्रिएट करती नजर नहीं आ रही है. रितेश देशमुख पहले भी कई फिल्मों में लीड रोल प्ले कर चुके हैं जिन्होंने अच्छी कमाई की है. वहीं अब राजा शिवाजी फिल्म जब आ गई है तो सभी की निगाहें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर आकर टिक गई हैं।

कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि फिल्म करियर की शुरुआत में अच्छा कलेक्शन कर सकती है. फिल्म में सलमान खान भी हैं वहीं इसमें वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की कहानी भी दिखाई गई है।

ऐसे में फिल्म का कमाई करना तो बनता ही है. अब देखने वाली बात होगी कि राजा शिवाजी फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है. आइए जानते हैं कि भूतकाल में रितेश देशमुख की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है और क्या राजा शिवाजी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है।

राजा शिवाजी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन माहौल तो बना दिया है और इसे लेकर बातें हो रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो खबर लिखे जाने तक फिल्म का नेट कलेक्शन 8.52 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.05 करोड़ रुपये का माना जा रहा है।

इस लिहाज से देखा जाए तो पहले दिन कुल 4,582 शोज में ये मूवी 10 करोड़ कमा ले जा रही है. साथ ही ऐसा अनुमन है कि दिन के अंत तक इसका फासला और भी बढ़ सकता है और 3-4 करोड़ रुपये फिल्म विदेशों से भी कमा सकती है. अगर ऐसा होता है तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15 करोड़ के आस-पास का हो सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि इसका एग्जैक्ट कलेक्शन कितना जाता है।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की बात करें तो उनके करियर की अब तक की ओपनिंग डे कलेक्शन के आधार पर सबसे बड़ी फिल्म हाउसफुल 5 रही है. इस फिल्म में वे जलाबुद्दीन नाम के किरदार में नजर आए थे. लेकिन ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी और अक्षय कुमार का इसमें लीड रोल था।

इस फिल्म का ओपनिंग डे का कुल कलेक्शन 24.35 करोड़ रुपये का रहा था. लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी साल 2025 की इस फिल्म का रिकॉर्ड वे राजा शिवाजी के जरिए नहीं तोड़ सकेंगे।

वहीं लीड एक्टर के तौर पर रितेश देशमुख के करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्म का नाम लें तो ये एक विलेन थी. इस फिल्म में रितेश का अभिनय निखरकर आया था और 12 साल पहले आई इस मूवी ने कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया था।

फिल्म हिट रही थी और ओपनिंग डे पर इसने रिपोर्ट्स के मुताबिक 16.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म इस कलेक्शन के आस-पास जा सकता है. लेकिन सबसे रोचक तो ये देखना होगा कि क्या ये फिल्म एक विलेन के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ पाती है।

फिल्म की बात करें तो ये 1 मई 2026 को रिलीज कर दी गई है. अनुमानित आंकड़ों के अनुसार फिल्म का ओपनिंग डे का जो कलेक्शन सामने आया है उस मुताबिक इसकी 60 पर्सेंट से ज्यादा कमाई महाराष्ट्र से ही हुई है. देखने वाली बात होगी कि क्या हिंदी ऑडियंस के बीच भी इस फिल्म को वैसी ही सफलता मिलती है।

अगर ऐसा होता है तो फिल्म की ओवरऑल कमाई के लिए ये पॉजिटिव साइन होगा. राजा शिवाजी का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने ही किया है. इसमें उनके अलावा सलमान खान ने जीवा महाला का रोल प्ले किया है. फिल्म से उनका लुक वायरल हो रहा है. वहीं इसमें संजय दत्त, भाग्यश्री और अभिषेक बच्चन भी नजर आए हैं।

ChhatrapatiShivajiMaharaj EkVillainCollection Housefull5Record JivaMahala khojinarad MaharashtraBoxOffice MarathiCinema naradpost naradpostbreakingnews OpeningDayCollection RajaShivaji RajaShivajiBoxOffice RajaShivajiMovieReview RiteishDeshmukh RiteishDeshmukhDirectorial SalmanKhan SalmanKhanCameo ShivajiMaharajBiopic
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleFenugreekBenefits : मेथी दाना खाने के बेमिसाल फायदे
Next Article  IndiaFirstSeaplane : देश की पहली कमर्शियल सी-प्लेन सेवा होगी शुरू
Narad Post

Related Posts

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?