Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NandaKiChowki : ढांचा पूरी तरह सुरक्षित – डीएम

July 28, 2026

AntiPaperLeakBill2026 : New Anti Paper Leak Bill, जानिए क्या-क्या बदला

July 28, 2026

HeavyRainfall : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट !

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AdhikMaas2026 : अधिक मास में ये उपाय दूर करेंगे जीवन की परेशानियां
NARAD POST BREAKING NEWS

AdhikMaas2026 : अधिक मास में ये उपाय दूर करेंगे जीवन की परेशानियां

Donate yellow clothes and yellow items.
Narad PostBy Narad PostMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AdhikMaas2026
AdhikMaas2026 : अधिक मास में ये उपाय दूर करेंगे जीवन की परेशानियां
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AdhikMaas2026 : अधिक मास में ये उपाय दूर करेंगे जीवन की परेशानियां :-  हिंदू धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व माना जाता है. इसे मलमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दौरान पूजा-पाठ, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में अधिक मास की शुरुआत 17 मई 2026, रविवार से हो रही है, जो 15 जून 2026, सोमवार तक रहेगा. मान्यता है कि इस माह में किए गए शुभ कर्म व्यक्ति के जीवन की परेशानियों को कम करने और मानसिक शांति देने में सहायक होते हैं. आइए जानते हैं अधिक मास में कौन-से उपाय करने शुभ माने जाते हैं, इस माह का महत्व क्या है और किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

क्या होता है अधिक मास ?

हिंदू कैलेंडर चंद्र और सूर्य गणना पर आधारित होता है. चंद्र वर्ष और सौर वर्ष के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लगभग हर तीन साल में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है. शास्त्रों में इसे भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना गया है. इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस पूरे महीने में भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

अधिक मास में जल दान

अधिक मास में जल दान को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है. इस माह में गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना या मटके का दान करना भगवान की सीधी सेवा माना गया है. यह महीना भगवान विष्णु का है, इसलिए जल सेवा करने वालों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है।

तुलसी के पौधे की पूजा करें

अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है, इसलिए तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है. अधिक मास में रोजाना तुलसी में जल अर्पित करें और शाम के समय दीपक जलाएं।

पीले वस्त्र और पीली चीजों का दान करें

इस माह में पीला रंग शुभ माना जाता है. अधिक मास में जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, हल्दी, चना दाल या केले का दान करना लाभकारी माना जाता है।

विष्णु मंत्रों का जाप शुरू करें

ओम नमो भगवते वासुदेवाय या विष्णु सहस्रनाम का जाप अधिक मास में विशेष फलदायी माना गया है. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास में अन्न, जल और वस्त्र का दान करने से पापों का नाश होता है और शुभ फल मिलते हैं।

अधिक मास का धार्मिक महत्व

अधिक मास को साधना, भक्ति और आत्मशुद्धि का महीना माना गया है. मान्यता है कि इस दौरान किए गए जप, तप, दान और पूजा का फल सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मिलता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु ने इस माह को अपना नाम देकर इसे पुरुषोत्तम मास का दर्जा दिया था. इसलिए इस पूरे महीने में विष्णु पूजा, श्रीमद्भागवत कथा, गीता पाठ और भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है।

AdhikMaas2026 DonateBanana ExtraMonth HinduCalendar khojinarad LifeProblemsSolution MalMasRemedies MentalPeace naradpost naradpostbreakingnews PurushottamMaas SpiritualSadhana TulsiPuja VishnuKrishna VishnuMantra VishnuWorship WaterDonation YellowClothesDonation
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDevotionPower : जानिए भगवान राम ने क्यों दिया था हनुमान जी को मृत्यु दंड ?
Next Article GadiyaGhatTemple : इस मंदिर में नदी के पानी से जलता है दीपक !
Narad Post

Related Posts

NandaKiChowki : ढांचा पूरी तरह सुरक्षित – डीएम

July 28, 2026

AntiPaperLeakBill2026 : New Anti Paper Leak Bill, जानिए क्या-क्या बदला

July 28, 2026

HeavyRainfall : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट !

July 28, 2026

KarondaBenefits : लिवर से वेट लॉस तक में फायदेमंद है करोंदा

July 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

NandaKiChowki : ढांचा पूरी तरह सुरक्षित – डीएम

By Narad PostJuly 28, 20260

NandaKiChowki : ढांचा पूरी तरह सुरक्षित – डीएम :-  देहरादून प्रशासन की माने तो प्रेमनगर…

AntiPaperLeakBill2026 : New Anti Paper Leak Bill, जानिए क्या-क्या बदला

July 28, 2026

HeavyRainfall : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट !

July 28, 2026

KarondaBenefits : लिवर से वेट लॉस तक में फायदेमंद है करोंदा

July 28, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?