Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » BullockCartWedding : बैलगाड़ियों पर निकली पुलिस कांस्टेबल की बारात
देश

BullockCartWedding : बैलगाड़ियों पर निकली पुलिस कांस्टेबल की बारात

This initiative not only garnered attention at the local level but also went viral rapidly on social media.
Narad PostBy Narad PostMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
BullockCartWedding
BullockCartWedding : बैलगाड़ियों पर निकली पुलिस कांस्टेबल की बारात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

BullockCartWedding : बैलगाड़ियों पर निकली पुलिस कांस्टेबल की बारात :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम खर्चे और ईंधन बचाने की अपील का असर अब देश के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में भी दिखाई देने लगा है. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक पुलिस आरक्षक ने अपनी शादी में अनोखी मिसाल पेश करते हुए आधुनिक वाहनों के लंबे काफिले के बजाय पारंपरिक बैलगाड़ियों से बारात निकाली।

इस पहल ने न केवल स्थानीय स्तर पर चर्चा बटोरी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गई. विवाह जैसे बड़े आयोजनों में बढ़ते खर्च और दिखावे के बीच इस बारात ने सादगी, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।

नारायणपुर जिले के डुमरतराई गांव में पुलिस आरक्षक कुबेर देहारी ने अपनी शादी को खास अंदाज में यादगार बना दिया. 12 मई को आयोजित इस विवाह में उन्होंने मोटर गाड़ियों के काफिले की जगह बैलगाड़ियों का चयन किया. करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर बारात दुल्हन के घर पहुंची, जो जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित है।

बैलगाड़ियों से निकली इस बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे ‘सिंपल वेडिंग’ के रूप में नई प्रेरणा मान रहे हैं. यह उदाहरण खासतौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो शादी समारोहों में फिजूलखर्ची से बचना चाहते हैं।

इस अनोखी पहल ने न केवल क्षेत्रीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि इसे सादगी और परंपरा की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आजकल शादियों में लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इस बारात ने यह दिखाया कि कम संसाधनों में भी आयोजन को यादगार बनाया जा सकता है।

कुबेर देहारी ने बताया कि उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और मितव्ययता की अपील से प्रेरित होकर उठाया. उन्होंने कहा कि यह अपील सिर्फ एक संदेश नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित से जुड़ा विषय है. संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर पर योगदान दे।

#ModiInspiration BullockCartWedding ChhattisgarhPolice CulturalHeritage EcoFriendlyMarriage khojinarad KuberDehariWedding naradpost naradpostbreakingnews NarayanpurNews SaveFuelCampaign SimpleWeddingTrends SustainableWedding TraditionalBaraat UniqueIndianWedding ViralPoliceConstable ViralWeddingIndia ZeroWasteWedding
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNEETReExam : 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
Next Article ShriMahantIndireshHospital : डेढ साल बाद बच्चे ने पहली बार मूंह से मां का दूध पिया
Narad Post

Related Posts

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

By Narad PostJuly 9, 20260

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय…

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?