vastutips : अंडरगारमेंट्स से बेडशीट तक, गरीब बनाती हैं ये आदतें :- गरीबी का मतलब सिर्फ जीवन में पैसों का न होना ही नहीं है। इसका मतलब स्वास्थ्य, प्रेम और खुशी से वंचित होना भी हो सकता है। किसी व्यक्ति के जीवन में पैसों या आरामदेह जीवन की इन अन्य आवश्यक चीजों की लगातार कमी संयोगवश नहीं होती, बल्कि यह व्यवहार और आदतों में निहित कारणों का परिणाम होती है।
हम अपने जीवन में जो आदतें चुनते हैं, वे घटनाओं की एक श्रृंखला को जन्म देती हैं जो हमें अंततः उस स्थिति तक ले जाती हैं जहाँ हम पहुँचते हैं, चाहे वह वांछनीय हो या अवांछनीय। आदतों को पहचानना और बदलना मुश्किल होता है क्योंकि हम उन्हें बिना किसी सचेत प्रयास के ही करते हैं। यह वह तरीका है जिससे हमारा मस्तिष्क कुछ कार्यों को स्वचालित करके दक्षता बढ़ाता है।
लेकिन अगर ये आदतें हानिकारक हैं, तो अंततः ये हमें वैसी ही परिस्थितियों और अनुभवों की ओर ले जाती हैं। इसीलिए मैंने अपने जीवन में मौजूद इन आदतों के बारे में लिखने का फैसला किया है, जिन्हें मैंने दूसरों में देखकर ही पहचाना।
अगर अच्छा कमाने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता है. बेवजह के खर्चे, बीमारियां या परेशानियां खत्म नहीं हो रहीं. तरक्की में रुकावट आ रही है तो इसके पीछे वजह आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें भी हो सकती हैं. ये वो आदतें या गलतियां हैं जो घर में नकारात्मकता और आर्थिक तंगी बढ़ाती हैं।
जल्द बदल लें ये आदतें
यदि समय रहते ये आदतें न बदली जाएं तो कर्ज में डूबने की नौबत आ जाती है. साथ ही रिश्तों, करियर, शारीरिक और मानसिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. जानिए वास्तु शास्त्र में बताई गईं वो कौन-सी आदतें हैं, जिनसे तुरंत तौबा कर लेने में ही भलाई है।
गंदी या फटी हुई बेडशीट रखना : गंदी, फटी हुई, रंग उड़ी हुई बेडशीट पर सोना अपने हाथों घर में गरीबी को न्योता देना है. ऐसी बेडशीट तुरंत घर से बाहर करें. ये भयंकर निगेटिविटी लाती हैं।
फटे-खराब अंडरगारमेंट पहनना : फटे, होल वाले या खराब अंडरगारमेंट पहनना धन-समृद्धि के दाता शुक्र ग्रह को नाराज करता है. ऐसे व्यक्ति के पास कभी पैसा नहीं टिकता है।
रात में किचन में गंदे बर्तन छोड़ देना : किचन में या सिंक में रातभर के लिए गंदे बर्तन छोड़ना आपको गरीब बनाने के लिए काफी है. ये गलती न तरक्की होने देगी, न घर की बरकत बढ़ने देगी॥
मुख्य दरवाजे पर जूते छोड़ना : कई घरों में ये आदत होती है ठीक मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल रखना. ऐसे घर में मां लक्ष्मी प्रवेश ही नहीं करती हैं. बल्कि मुख्य दरवाजे को हमेशा साफ रखें, शाम को दीपक जलाएं, खास मौकों पर रंगोली बनाएं, वंदनवार लगाएं।
खाने की थाली में हाथ धोना : कई लोग खाने की थाली में ही हाथा धो लेते हैं, जो मां अन्नपूर्णा का सीधा अपमान है. ऐसे घर में धन-धान्य नहीं टिकता।
टूटा हुआ आईना : घर में टूटा हुआ आईना, दरार पड़ी क्रॉकरी, चटके हुए बर्तन रखना निगेटिविटी बढ़ाता है और घर का धन-समृद्धि छीन लेता है।
वॉलेट में बेकार पुराने बिल रखना : वॉलेट में पुराने बिल, बेकार कागज, नुकीली चीजें रखना भी लक्ष्मी जी को नाराज करता है. धन की कमी लाता है. ऐसा वॉलेट खाली ही रहता है।
