MrityuPanchak2026 : आज से मृत्यु पंचक शुरू, अगले 5 दिन हो जाएं सावधान :- सनातन धर्म में मृत्यु पंचक का खास महत्व है, जिसे हानिकारक व कष्टकारी माना जाता है. जब कभी भी पंचक की शुरुआत शनिवार के दिन से होती है तो उसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार आज 6 जून 2026 की शाम 7 बजकर 3 मिनट से मृत्यु पंचक का आरंभ हो रहा है, जो कि 5 दिन बाद 11 जून 2026 की सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मृत्यु पंचक के दौरान सपने में कुछ चीजों का दिखना शुभ नहीं होता है. ये चीजें भविष्य में व्यक्ति के साथ घटने वाली किसी बड़ी अनहोनी को दर्शाती हैं।
आज यहां पर आप उन्हीं 7 चीजों के बारे में जानेंगे, जिन्हें मृत्यु पंचक के अशुभ दिनों के दौरान सपने में देखना शुभ नहीं है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आज से अगले 5 दिन यानी 11 जून 2026 से पहले आपको सपने में रोता हुआ कोई व्यक्ति, कांटेदार पेड़-पौधे, मांस खाना या बेचना, मधुमक्खी या किसी भी पशु-पक्षी का काटना, गंदे पानी या कीचड़ में कूदना, आग लगना या आप खुद को नग्न अवस्था में देखें तो सावधान हो जाएं।
ये सपने दर्शाते हैं कि आने वाले समय में आपके साथ कोई बड़ी अनहोनी घटने वाली है. आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं या आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है।
मृत्यु पंचक में क्या नहीं करना चाहिए ?
किसी भी तरह का मांगलिक कार्यक्रम न करें और न ही उसमें शामिल हों.
नया काम आरंभ न करें.
लकड़ी से जुड़ा कोई भी काम न करें और न ही इसे खरीदें व बचें.
दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचें.
पैसों का लेन-देन कम से कम करें.
कोई भी नई चीज न खरीदें. खासकर, कीमती वस्तुओं की खरीदारी से बचें।
