Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

August 11, 2026

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DehradunMunicipalCorporation : देहरादून में डेंगू रोकथाम अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना
स्वास्थ्य

DehradunMunicipalCorporation : देहरादून में डेंगू रोकथाम अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना

The campaign will not be limited to spraying alone; it will also include public awareness programs.
Narad PostBy Narad PostJune 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DehradunMunicipalCorporation
DehradunMunicipalCorporation : देहरादून में डेंगू रोकथाम अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DehradunMunicipalCorporation देहरादून में डेंगू रोकथाम अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना  :-  मानसून की दस्तक से पहले ही देहरादून नगर निगम ने डेंगू के खिलाफ बड़ी तैयारी शुरू कर दी है, शहर में डेंगू संक्रमण को फैलने से रोकने और जनस्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ किया है, अभियान के तहत पहले चरण में 15 विशेष टैंकरों को शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में रवाना किया गया, जो मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने का कार्य करेंगे।

बुधवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय (IAS) ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की, अधिकारियों ने बताया कि डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरे शहर में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

नगर निगम के अनुसार लार्वीसाइडल टैंकर जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों, खाली भूखंडों, निर्माणाधीन स्थलों, सार्वजनिक परिसरों और अन्य संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों पर नियमित छिड़काव करेंगे, उद्देश्य यह है कि मच्छरों के लार्वा को शुरुआती अवस्था में ही समाप्त कर डेंगू संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

अभियान केवल छिड़काव तक सीमित नहीं रहेगा, इसके साथ जनजागरूकता कार्यक्रम, क्षेत्रीय निरीक्षण, स्रोत नियंत्रण और विशेष स्वच्छता अभियान भी संचालित किए जाएंगे, नगर निगम का लक्ष्य डेंगू के खिलाफ निवारक उपायों को वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना है।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन और आम जनता दोनों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को सभी वार्डों में समयबद्ध और सुनियोजित तरीके से संचालित किया जाए, उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों को ढककर रखें, कूलर और गमलों का पानी नियमित रूप से बदलें तथा डेंगू रोकथाम अभियान में सहयोग करें, निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी शहरभर में डेंगू नियंत्रण और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, उप नगर आयुक्त तनवीर सिंह मरवाह, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, मुख्य सफाई निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

AlokKumarPandey AntiDengueDrive2026 DehradunMunicipalCorporation DengueAwarenessIndia DengueControlCampaign DenguePreventionDehradun khojinarad LarvicideSpraying LarvicideTankers MonsoonHealthPreparation MosquitoLarvaeEradication naradpost naradpostbreakingnews PublicHealthDehradun SaurabhThapliyal SwachhDehradun UttarakhandHealthCare WardLevelSanitation
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleWorldEnvironmentDay2026 : CM समेत प्रशासनिक अफसरों ने अपनी मां के नाम लगाए पौधे
Next Article IITKanpurOlympiad : Olympiad Qualified स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम 24 जून को
Narad Post

Related Posts

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

August 11, 2026

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

By Narad PostAugust 11, 20260

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान :-  सोमवार को हुई तेज बारिश के…

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?