Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PatrioticMovies : ओटीटी और फिल्मों में क्यों हिट है देशभक्ति फार्मूला ?

July 27, 2026

RamayanaMovie : भगवान के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने की साधना

July 27, 2026

RelationshipAdvice : जानिए क्यों बिगड़ जाते हैं अच्छे संबंध ?

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandVoters : घर पर नहीं हैं तो ”बुक ए कॉल विद BLO”
देहरादून

UttarakhandVoters : घर पर नहीं हैं तो ”बुक ए कॉल विद BLO”

The CEO stated that enumeration forms have been delivered to all 11,733 BLOs in the state.
Narad PostBy Narad PostJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandVoters
UttarakhandVoters : घर पर नहीं हैं तो ”बुक ए कॉल विद BLO”
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandVoters : घर पर नहीं हैं तो ”बुक ए कॉल विद BLO” :- उत्तराखंड में SIR कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट्स को सहयोग करने की अपील की है।

सीईओ ने बताया कि प्रदेश के सभी 11,733 BLOs के पास गणना फार्म पहुंचा दिए गए हैं. इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे. आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में BLOs द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को BLO App के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मतदाता नौकरी या अन्य पेशे से जुड़े होने के कारण दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं तो वे ”बुक ए कॉल विद BLO” के फीचर से एक क्लिक पर अपने BLO के साथ कॉल बुक करा सकते हैं।

इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-Net मोबाइल एप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं।

कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर BLO द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा. इसके अलावा BLO के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में BLO तीन बार घर पर विजिट करेंगे और BLO घर पर स्टीकर लगाकर अपने अगले विजिट की डेट और मोबाइल नंबर लिखेंगे, मतदाताओं द्वारा BLO से संपर्क कर सुविधानुसार गणना फार्म भरा जा सकता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ BLO को उपलब्ध कराने की अपील की है. उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है।

इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस जारी कर दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ECI-Net एप के माध्यम से अपना गणना फार्म डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद मतदाता इसे भरकर अपलोड कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया के दौरान अगर कोई भी पात्र व्यक्ति, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं तो वे अपने BLO से संपर्क कर फार्म 6 भर सकते हैं. जिसके बाद दावे आपत्तियों के निस्तारण के समय उनके फार्मों पर विचार किया जाएगा।

BLOAppDigitization BookACallWithBLO BoothLevelOfficer ChiefElectoralOfficer DigitalVoterServices DraftRollPublication ECINetApp ECIVoterPortal Form6VoterRegistration IndianElections2026 khojinarad naradpost naradpostbreakingnews UttarakhandElections UttarakhandVoters VoterListRevision VoterRolls2026 VoterSurveyUttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleJaunsarBawarFestival : जनजातीय खेल महोत्सव आयोजित करने का निर्णय
Next Article EthanolStove : LPG की जगह लेगा एथेनॉल? गडकरी ने पेश की नई स्वदेशी स्टोव तकनीक; गिनाए फायदे
Narad Post

Related Posts

PatrioticMovies : ओटीटी और फिल्मों में क्यों हिट है देशभक्ति फार्मूला ?

July 27, 2026

RamayanaMovie : भगवान के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने की साधना

July 27, 2026

RelationshipAdvice : जानिए क्यों बिगड़ जाते हैं अच्छे संबंध ?

July 27, 2026

HinduTraditions : मंदिर में परिक्रमा विषम संख्या में ही क्यों करते है ?

July 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

PatrioticMovies : ओटीटी और फिल्मों में क्यों हिट है देशभक्ति फार्मूला ?

By Narad PostJuly 27, 20260

PatrioticMovies : ओटीटी और फिल्मों में क्यों हिट है देशभक्ति फार्मूला ? :-  दुश्मन देशों…

RamayanaMovie : भगवान के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने की साधना

July 27, 2026

RelationshipAdvice : जानिए क्यों बिगड़ जाते हैं अच्छे संबंध ?

July 27, 2026

HinduTraditions : मंदिर में परिक्रमा विषम संख्या में ही क्यों करते है ?

July 27, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?