Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

September 26, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WatermelonScam : क्या बाजार में बिक रहे तरबूजों में लगाया जाता है रंग का इंजेक्शन? FSSAI ने किया खुलासा
स्वास्थ्य

WatermelonScam : क्या बाजार में बिक रहे तरबूजों में लगाया जाता है रंग का इंजेक्शन? FSSAI ने किया खुलासा

I, too, was quite scared after watching a video about watermelons recently.
Narad PostBy Narad PostJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WatermelonScam
WatermelonScam : क्या बाजार में बिक रहे तरबूजों में लगाया जाता है रंग का इंजेक्शन? FSSAI ने किया खुलासा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WatermelonScam : क्या बाजार में बिक रहे तरबूजों में लगाया जाता है रंग का इंजेक्शन? FSSAI ने किया खुलासा :-  देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मियों में जब खानपान की बात आती है तो टॉप लिस्ट में नाम आता है तरबूज का। गर्मी में लाल तरबूज का रंग और रसभरा स्वाद दोनों ही सबको बहुत पसंद आता है।

लेकिन पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर तरबूज को लेकर कई तरह की बातें कहीं जा रही है। वीडियो में कहा जा रहा है कि तरबूज को और भी ज्यादा लाल करने के लिए व्यापारी केमिकल वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे दावे लोगों में डर पैदा कर रहे हैं।

पिछले दिनों तरबूज का एक वीडियो देखकर मैं भी काफी डर गई थी। उस वीडियो को देखने के बाद मैंने अपने घर आए तरबूज को हर तरह से चेक किया, लेकिन मेरे मन को तसल्ली नहीं हुई और अंत में मैंने पूरा 4 किलो का तरबूज कूड़े में फेंक दिया।

सिर्फ यह सोचकर कि इसमें रंग भरने के लिए हो सकता है इंजेक्शन का यूज किया गया हो, इसे खाया तो मैं और मेरा बच्चा दोनों ही बीमार पड़ जाएंगे।लेकिन क्या वाकई बाजार में बिकने वाले तरबूज को लाल करने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है? इस बारे में FSSAI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और इस बात की सच्चाई का खुलासा किया है।

FSSAI द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा गया है कि तरबूज के अंदर इंजेक्शन से रंग भरकर उसे पूरी तरह लाल दिखाना वैज्ञानिक तरीके से काफी मुश्किल काम है और बिल्कुल भी सही नहीं है।

तरबूज का गूदा एक ठोस संरचना में होता है और किसी रंग या डाई को इंजेक्ट करने पर वह पूरे फल में समान रूप से नहीं फैल सकती। यदि ऐसा किया भी जाए तो रंग सिर्फ तरबूज के जिस हिस्से में लगाया गया है, वहीं नजर आएगा। एक इंजेक्शन से पूरे तरबूज के अंदर रंग भरना नामुमकिन है।

वीडियो में बताया गया है कि तरबूज के छिलके में सुई या इंजेक्शन लगाने से उसकी नेचुरल परत टूट जाती है। इससे तरबूज के अंदर बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव आसानी से अंदर पहुंच सकते हैं, जिसके कारण फल जल्दी खराब या सड़ सकता है। इसलिए ऐसा मुमकिन नहीं है कि इंजेक्शन के जरिए तरबूज के रंग को ज्यादा लाल किया जा सके।

FSSAI कहता है कि हर साल बाजार में हजारों किलो तरबूज आते हैं। ऐसे में हर एक तरबूज में इंजेक्शन लगाकर उसे लाल और बड़ा करने में काफी पैसा खर्च करना पडे़गा जो व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि बाजार में आने वाले तरबजू को लाल करने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

AdulteratedFruit ChemicalWatermelon FakeFoodNews FoodFearsRealities FoodSafetyMyth FSSAIAdvisory HealthySummerDiet IsWatermelonSafe khojinarad naradpost naradpostbreakingnews SummerFoodSafety ToxicWatermelonMyth ViralWatermelonVideo WatermelonColorInjection WatermelonFactCheck WatermelonInjection WatermelonScam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleAppleHistory : I Phone का नाम काफी सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इस में I का मतलब क्या है?
Next Article Ashwagandhaforathletes : एथलीटों और जिम जाने वालों के लिए अश्वगंधा के स्वास्थ्य लाभ
Narad Post

Related Posts

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

September 26, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026

Madhumitha : YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने बनाया कंगाल

September 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

By Narad PostSeptember 26, 20260

HaivanMovie :अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप :-  अक्षय कुमार और…

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026

Madhumitha : YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने बनाया कंगाल

September 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?