Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

August 8, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » NewArmyChief : नए सेना प्रमुख ले. ज. धीरज सेठ 30 जून को संभालेंगे कमान
देश

NewArmyChief : नए सेना प्रमुख ले. ज. धीरज सेठ 30 जून को संभालेंगे कमान

Dheeraj Seth's tenure will be until August 31, 2028.
Narad PostBy Narad PostJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
NewArmyChief
NewArmyChief : नए सेना प्रमुख ले. ज. धीरज सेठ 30 जून को संभालेंगे कमान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

NewArmyChief : नए सेना प्रमुख ले. ज. धीरज सेठ 30 जून को संभालेंगे कमान :-  भारतीय सेना के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. रक्षा क्षेत्र में एक लंबा और शानदार अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सेठ 30 जून से अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।

धीरज सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. वह जनरल के स्थायी रैंक के साथ 30 जून, 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे।

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नए सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा.जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल जून 2026 तक निर्धारित है. उन्होंने 30 जून 2024 को भारतीय सेना के प्रमुख (आर्मी चीफ) के रूप में पदभार संभाला था. नियमों के अनुसार, आर्मी चीफ का कार्यकाल तीन वर्ष या 62 वर्ष की आयु- इन दोनों में से जो भी पहले पूरा हो, तक ही सीमित होता है।

धीरज सेठ के बारे में

धीरज सेठ पुणे स्थित खड़कवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं. दिसंबर 1986 में उन्हें बख्तरबंद कोर में कमीशन मिला था. उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में बख्तरबंद रेजिमेंट, विकसित क्षेत्र में बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी बल की कमान संभाली है।

लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नति के बाद, उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली और बाद में दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अभियानों की देखरेख की।

जनरल ऑफिसर ने अर्ध-विकसित भू-भाग में एक इन्फैंट्री बटालियन की कमान संभाली है. साथ ही दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी सेवाएं दी हैं।

उन्होंने स्ट्राइक कोर में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड, काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स और उत्तरी कमान में एक पिवट कोर की कमान संभाली है. उनके संचालन संबंधी अनुभव में ऑपरेशन पवन में भागीदारी, इथियोपिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में सेवा और नियंत्रण रेखा और उत्तर-पूर्व में अत्‍यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में कई कार्यकाल शामिल हैं. वे महार रेजिमेंट के कर्नल भी रहे हैं।

#IndianArmedForces DefenseMinistryIndia DefenseNewsIndia DheerajSethArmyChief GenUpendraDwivedi IndianArmy2026 IndianArmyChief IndianArmyLeadership IndianArmyUpdate IndianDefenseNews khojinarad LtGenDheerajSeth naradpost naradpostbreakingnews NationalDefenseAcademy NewArmyChief NewChiefOfArmyStaff SudarshanChakraCorps
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandFamilyID : क्या है देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना ?
Next Article NoidaInternationalAirport : 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू 
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

August 8, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026

NationalHandloomDay : बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

August 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

By Narad PostAugust 8, 20260

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव :- नकली डेयरी…

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026

NationalHandloomDay : बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

August 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?