Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RishikeshRiverRaftingClosed : आज से नहीं ले पाएंगे ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का मजा

July 1, 2026

BlastMovieNetflix : नेटफ्लिक्स पर उड़ाया तूफ़ान , बनी नंबर 1

July 1, 2026

UttarakhandMinorityEducationAuthority : आज से ‘राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ शुरू

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Delhichorbazaar : कहां लगता है दिल्ली का चोर बाजार ?
NARAD POST BREAKING NEWS

Delhichorbazaar : कहां लगता है दिल्ली का चोर बाजार ?

Clothing prices are quite low.
Narad PostBy Narad PostJune 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Delhichorbazaar
Delhichorbazaar : कहां लगता है दिल्ली का चोर बाजार ?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Delhichorbazaar  : कहां लगता है दिल्ली का चोर बाजार ? :-  चोर बाजार… जब हम ये शब्द सुनते हैं, तो हमारे मन में एक नहीं, बल्कि तमाम तस्वीरें बनती हैं. जैसे कि सस्ते में फोन, कपड़े और बाकी चीजें मिल रही हैं और हम झोला भर-भरकर शॉपिंग कर रहे हैं. दिल्ली अपने बाजारों के लिए सिर्फ आसपास के राज्यों में ही नहीं, बल्कि साउथ से लेकर नॉर्थ-ईस्ट के सुदूर इलाकों तक फेमस है।

लोग यहां कपड़े खरीदने और बाकी दूसरी जरूरत की चीजें लेने आते रहते हैं. राजधानी में लगने वाले तमाम फेमस बाजारों में से एक है चोर बाजार. नाम ऐसा कि लोगों को लगे कि यहां रास्ते का माल सस्ते में मिल रहा होगा. चलिए आपको बताते हैं कि यह बाजार कब और कहां लगता है. इसके अलावा यहां कितने सस्ते में चीजें उपलब्ध रहती हैं।

कहां लगता है दिल्ली का चोर बाजार ?

दिल्ली का चोर बाजार पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास लगता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लोग खरीदारी के लिए सुबह जल्दी आ जाते हैं. रविवार को लगने वाला यह बाजार जामा मस्जिद से लेकर दरियागंज और चावड़ी बाजार तक फैला रहता है।

यहां सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं. यहां आपको किताबों से लेकर कपड़े, कैमरे, मोबाइल, जूते, बैग, जिम का सामान, स्टेशनरी, एंटीक पीस और स्वादिष्ट खाना तक सब कुछ मिल जाएगा. यही वजह है कि यहां अच्छी-खासी भीड़ रहती है।

सस्ती किताबें

अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है, तो रविवार के दिन यहां जरूर जाएं. चोर बाजार के पास लगने वाला दरियागंज का मशहूर संडे बुक मार्केट बेहद लोकप्रिय है. यहां उपन्यास, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, स्कूल-कॉलेज की किताबें और प्लानर बेहद कम कीमत पर मिल जाते हैं. कई किताबें 20 रुपये से शुरू होती हैं, जबकि कुछ दुकानों पर किताबें किलो के हिसाब से भी बेची जाती हैं।

कपड़ों के दाम काफी कम

फैशन पसंद करने वालों के लिए भी यह बाजार किसी खजाने से कम नहीं है. यहां कई बड़े ब्रांड्स के एक्सपोर्ट सरप्लस या रिजेक्टेड कपड़े बेहद सस्ते दामों पर मिल जाते हैं. सुबह जल्दी पहुंचने वाले लोगों को बेहतर विकल्प मिलने की संभावना रहती है. इसी तरह बैग, वॉलेट और जूतों की भी अच्छी वैरायटी देखने को मिलती है।

फोन, कैमरे और लैपटॉप

अगर आप कैमरा, मोबाइल या इनके एक्सेसरीज खरीदना चाहते हैं, तो यहां कई विकल्प मिल जाएंगे. कैमरे, लेंस, चार्जर, हेडफोन, मेमोरी कार्ड, टैबलेट और लैपटॉप भी मिल जाएंगे. हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है, क्योंकि यहां ओरिजिनल के साथ डुप्लीकेट सामान भी मिल सकता है।

स्पोर्ट्स और फिटनेस का सामान

स्पोर्ट्स और फिटनेस का सामान भी यहां आसानी से मिल जाता है. डंबल, वेट्स, बैट, रैकेट, स्केट्स, हेलमेट और दूसरी खेल सामग्री बाजार की तुलना में कम कीमत पर खरीदी जा सकती है. इसके अलावा स्टेशनरी पसंद करने वालों के लिए भी यहां कई आकर्षक विकल्प मौजूद हैं, जहां कम बजट में अच्छी क्वालिटी का सामान मिल जाता है।

brandedclotheshack brandedshoesunder100 cheapestcameralaptop cheapgadgetsdelhi cheapmarketdelhi chorbazaar2026 chorbazaartruth chorbazaarvlog daryaganjbookmarket delhichorbazaar delhimarketvlog delhishoppingvlog jamamasjidchorbazaar khojinarad KhojiNaradBreakingNews secratdelhimarket sundaychorbazaar
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleChampawatModelDistrict : उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद चम्पावत बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री
Next Article HaiwaanReleaseDate : कब रिलीज होगी अक्षय-सैफ की फिल्म ‘हैवान’? देखें मूवी मसाला
Narad Post

Related Posts

RishikeshRiverRaftingClosed : आज से नहीं ले पाएंगे ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का मजा

July 1, 2026

BlastMovieNetflix : नेटफ्लिक्स पर उड़ाया तूफ़ान , बनी नंबर 1

July 1, 2026

UttarakhandMinorityEducationAuthority : आज से ‘राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ शुरू

July 1, 2026

SystemFailuresDisaster : मानव जनित आपदाएं : सिस्टम की खामियां, जन जागरूकता का अभाव

July 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

RishikeshRiverRaftingClosed : आज से नहीं ले पाएंगे ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का मजा

By Narad PostJuly 1, 20260

RishikeshRiverRaftingClosed : आज से नहीं ले पाएंगे ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का मजा :-  अगर आप…

BlastMovieNetflix : नेटफ्लिक्स पर उड़ाया तूफ़ान , बनी नंबर 1

July 1, 2026

UttarakhandMinorityEducationAuthority : आज से ‘राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ शुरू

July 1, 2026

SystemFailuresDisaster : मानव जनित आपदाएं : सिस्टम की खामियां, जन जागरूकता का अभाव

July 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?