RishikeshRiverRaftingClosed : आज से नहीं ले पाएंगे ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का मजा :- अगर आप आने वाले दिनों में ऋषिकेश में घूमने की प्लानिंग करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. 30 जून को मंगलवार शाम से राफ्टिंग का रोमांच थम जाएगा और 1 जुलाई से पर्यटक ये एडवेंचर एक्टिविटी नहीं कर पाएंगे।
गंगा में राफ्टिंग अब सितम्बर को शुरू होगी. ऋषिकेश के गंगा में राफ्टिंग बंद होने का कारण मानसून है. अक्सर हर साल जब मानसून सीजन आता है तो ऋषिकेश की गंगा में राफ्टिंग बंद कर दी जाती है क्योंकि उसे समय गंगा में पानी बहुत ज्यादा हो जाता है. ऐसे में राफ्टिंग करने में बहुत खतरा होते हैं यही वजह है कि मानसून सीजन के समय राफ्टिंग को बंद कर दिया जाता है।
ये खबर उन राफ्टिंग के दीवानों के लिए है जो वीकेंड पर ऋषिकेश पहुंचते है. गंगा की लहरों पर रोमांच और जोश का खेल राफ्टिंग का सीजन 30 जून से बंद हो गया है।
ऐसा बरसात के दिनों में गंगा का जल स्तर बढ़ जाने के कारण किया जाता है. लिहाजा 1 जुलाई से गंगा में रीवर राफ्टिंग बंद हो जाएगी.इस सीजन में 3.80 लाख पर्यटकों ने राफ्टिंग का लु्फ्त उठाया है और पिछले सीजन के आंकड़ों को देख तो इस बार 1 लाख से अधिक पर्यटक राफ्टिंग करने ऋषिकेश पहुंचे हैं।
ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग करने के लिए पर्यटक भारत के साथ-साथ विदेश से भी पहुंचते हैं. गंगा में राफ्टिंग ठंडी लहरों और रोमांच रैपिड के बीच होती है. गंगा में राफ्टिंग करने के लिए अलग-अलग स्ट्रेच तैयार किया है जिसमें कोडियाल से राम झूला नीमबीच तक 35 किलोमीटर, कोडियाल से शिवपुरी 20 किलोमीटर, मरीन ड्राइव से शिवपुरी 10 किलोमीटर, शिवपुरी से राम झूला नीमबीच 15 किलोमीटर, मरीन ड्राइव से राम झूला नीमबीच 25 किलोमीटर, ब्रह्मपुरी से राम झूला नीम बीच 9 किलोमीटर, क्लब हाउस से राम झूला नीम बीच 9 किलोमीटर तक राफ्टिंग की जाती है।
धार्मिक पर्यटन के साथ साथ ऋषिकेश रोमांच के खेल लहरों की सवारी गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए जाना जाता है. इसके लिए साल भर यहां बड़ी संख्या में रिवर राफ्टिंग के दीवाने देश विदेश से आते हैं और गंगा की लहरों पर रोमांच के सफर का लुफ्त उठाते हैं।
ऋषिकेश मे राफ्टिंग के सीजन का एक पड़ाव अब मानसून की दस्तक के बाद थम जाता है. फिर से जल स्तर सामान्य होते ही गंगा में राफ्टिंग शुरू हो जाती है. ऐसे में इस बार रिवर राफ्टिंग सितंबर से शुरू की जाएगी।
