Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WhatsAppNewFeature : यूजरनेम होगा ऑप्शनल, व्हाट्सएप ने साफ की नई फीचर की पूरी तस्वीर

July 4, 2026

DelhiDehradunExpressway : उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल

July 4, 2026

MonsoonHealthTips : मानसून में आमतौर पर होने वाली बीमारियां

July 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DelhiDehradunExpressway : उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल
दिल्ली

DelhiDehradunExpressway : उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल

Video goes viral on social media.
Narad PostBy Narad PostJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DelhiDehradunExpressway
DelhiDehradunExpressway : उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DelhiDehradunExpressway : उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल :-  दिल्ली से देहरादून के बीच अप्रैल में शुरू हुए एक्सप्रेसवे की हालत बिगड़ गई है। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राजमार्ग पर 2 बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।

एक वाहन चालक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार में गुजरती गाडिय़ों को गड्ढों से बचाने के लिए मदद करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे की दुर्दशा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

वीडियो में, वाहन चालक ने दावा किया कि गड्ढों के कारण उसके सामने अब तक 4 से 5 वाहन अपना संतुलन खो बैठे और हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया।

गड्ढों से टकराने के बाद कम से कम 2 कारों के अलॉय व्हील मुड़ गए। वीडियो में एक वाहन का क्षतिग्रस्त अलॉय व्हील भी दिखाया गया है। यह हालत तब है, जब मानसून की पहली बारिश हुई है। इससे पहले सडक़ की गुणवत्ता पर सवाल उठ चुके हैं।

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था। लेकिन 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे में 2 महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। ये दिखाता है कि इस एक्सप्रेस वे को बनाने में जमकर भ्रष्टाचार और पैसों का बंदरबांट किया गया है।

ये पहला ऐसा मामला नहीं है, पूरे देश में पुल हो या सड़क, हाईवे या पानी की टंकी, रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट की छत- हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है। कुल मिलाकर बात साफ है कि मोदी सरकार देश और जनता के लिए घातक है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वायरल

वहीं करण माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार जिस यूपी–दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे को अपनी बड़ी उपलब्धि बताकर उसका प्रचार कर रही थी, वही एक्सप्रेसवे पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि एक वाहन भी उसमें फंस गया।

करण माहरा ने आगे कहा कि यदि यह सच है, तो यह करोड़ों नहीं बल्कि ₹12,000 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

क्या यही है भाजपा सरकार का “विश्वस्तरीय विकास”? क्या उद्घाटन और प्रचार पर ज़ोर था, लेकिन गुणवत्ता और जवाबदेही पर नहीं? करदाताओं के हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बाद यदि पहली ही बारिश में ऐसी स्थिति बनती है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

#12000CroreExpressway #CongressAttacksBJP #DehradunNews #DelhiDehradunExpresswayViralVideo #DelhiDehradunHighwayStatus #ExpresswayCorruptionNews #ExpresswayDamageVideo #ExpresswayPotholesVideo #HighwayPotholesAccident #IndianRoadInfrastructure #KaranMahraNews #MonsoonFirstRainDamage #NarendraModiExpressway #ViralVideoToday DelhiDehradunExpressway khojinarad naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleMonsoonHealthTips : मानसून में आमतौर पर होने वाली बीमारियां
Next Article WhatsAppNewFeature : यूजरनेम होगा ऑप्शनल, व्हाट्सएप ने साफ की नई फीचर की पूरी तस्वीर
Narad Post

Related Posts

WhatsAppNewFeature : यूजरनेम होगा ऑप्शनल, व्हाट्सएप ने साफ की नई फीचर की पूरी तस्वीर

July 4, 2026

MonsoonHealthTips : मानसून में आमतौर पर होने वाली बीमारियां

July 4, 2026

VoterListDigitization : 70 लाख 98 हजार 501 मतदाताओं के फार्म हुए डिजिटाइज

July 4, 2026

MussoorieRopeway : मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना पकड़ेगी रफ़्तार

July 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
सोशल मीडिया

WhatsAppNewFeature : यूजरनेम होगा ऑप्शनल, व्हाट्सएप ने साफ की नई फीचर की पूरी तस्वीर

By Narad PostJuly 4, 20260

WhatsAppNewFeature : यूजरनेम होगा ऑप्शनल, व्हाट्सएप ने साफ की नई फीचर की पूरी तस्वीर :- …

DelhiDehradunExpressway : उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल

July 4, 2026

MonsoonHealthTips : मानसून में आमतौर पर होने वाली बीमारियां

July 4, 2026

VoterListDigitization : 70 लाख 98 हजार 501 मतदाताओं के फार्म हुए डिजिटाइज

July 4, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?