TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन :- अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘द व्वान की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मेकर्स के मुताबिक, ‘द व्वान’ अब 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जारी किए गए नए पोस्टर में ऊपर से लिया गया एक शानदार दृश्य दिखाई देता है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार एक योद्धा की तरह नजर आ रहा है, जिसके आसपास एक बैल और एक बाघ दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स का कहना है कि यह पोस्टर फिल्म की कहानी और रहस्य की झलक देता है।
फिल्म की कहानी मध्य भारत के घने जंगलों में आधारित है। इसमें प्राचीन लोककथाएं, रहस्यमयी मंदिर और रोमांच का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।
फिल्म की शूटिंग असली जंगलों में की गई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘द व्वान – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ (TVF) और 11.11 प्रोडक्शन मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म के निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी हैं।
भारतीय लोककथाओं और फैंटेसी का बेजोड़ संगम
‘द वन’ की कहानी भारतीय लोककथाओं और पारंपरिक कहानियों से प्रेरित है, जिसमें दर्शकों को फैंटेसी, जबरदस्त एक्शन, कॉमेडी और रोमांच का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।
बेहतरीन विजुअल्स और नए दौर की तकनीक के जरिए मेकर्स बड़े पर्दे पर एक ऐसी जादुई दुनिया रच रहे हैं, जिससे हर वर्ग और उम्र के दर्शक जुड़ाव महसूस कर सकें।
ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन
आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में रीमेक, सीक्वल या अडैप्टेशन पर आधारित होती हैं, वहीं ‘द वन’ एक बिल्कुल नई और मौलिक कहानी लेकर आ रही है। यह सिर्फ एक फिल्म न होकर अपने किरदारों के माध्यम से एक नए सिनेमाई यूनिवर्स की शुरुआत है।
मेकर्स पहले ही ‘द लीजेंड ऑफ वन’ नाम की कॉमिक बुक के जरिए इस काल्पनिक दुनिया से दर्शकों को रूबरू करा चुके हैं, जिसने सिनेमा प्रेमियों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया था।
दिग्गज मेकर्स और शानदार स्टार कास्ट का साथ
इस बड़े बजट के प्रोजेक्ट के लिए बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स ने हाथ मिलाया है। ‘द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ नाम की इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फ्रेश जोड़ी मुख्य किरदारों में नजर आएगी।
फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा कर रहे हैं। वहीं विजुअल डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी की कमान मनु आनंद संभाल रहे हैं।
शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को थिएटर्स में तहलका मचाने के लिए तैयार है।
