Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KapilSharmaShow : मैं एक्टिंग करना चाहती हूं- अर्चना

July 21, 2026

RinmukteshwarMahadev : अनोखा शिव मंदिर: जहाँ जल और बेलपत्र ही नहीं, महादेव को चढ़ाई जाती है चने की दाल!

July 21, 2026

DehradunCrime : आधी रात को फोन कर कैफे पर बुलाया, फिर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां—देहरादून में सनसनी

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » PrabhasFauji : प्रभास की फिल्म फौजी की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट
मुंबई

PrabhasFauji : प्रभास की फिल्म फौजी की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट

The film is being made at a cost of ₹600 crore.
Narad PostBy Narad PostJuly 18, 2026Updated:July 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
PrabhasFauji
PrabhasFauji : प्रभास की फिल्म फौजी की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

PrabhasFauji : प्रभास की फिल्म फौजी की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट  :-  पैन इंडिया सुपस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस पीरियड ड्रामा फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने ‘फौजी’ से प्रभास का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस का बड़ा सरप्राइज दिया. अब इसी बीच फिल्म के बजट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

600 करोड़ रुपये में बन रही फिल्म

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फौजी’ करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की जा रही है. फिल्म का बड़ा हिस्सा 1940 के दौर को बड़े-बड़े सेट, पीरियड कॉस्ट्यूम, वॉर सीक्वेंस और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के जरिए पर्दे पर उतारने में खर्च किया गया है।

प्रोडक्शन टीम इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने के लिए विजुअल डिजाइनिंग, तकनीकी विभागों और एक्शन कोरियोग्राफी पर पानी की तरह पैसा बहा रही है।

ईमानवी इस्माइल का डेब्यू और कई दिग्गजों की एंट्री

इस फिल्म में प्रभास के साथ कलाकारों की एक लंबी फौज देखने को मिलेगी. इस फिल्म के जरिए ईमानवी इस्माइल अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्म में वो प्रभास के अपोजिट लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. इसके अलावा इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं. राजेश शर्मा, राहुल रवींद्रन, जितिन गुलाटी और चैत्रा जे. अचार जैसे टैलेंटेड कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

क्या है ‘फौजी’ की कहानी ?

‘फौजी’ 1940 के दशक के ब्रिटिश राज और आजाद हिंद फौज की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इसमें प्रभास एक देशभक्त सैनिक के किरदार में नजर आएंगे, जो अकेले ही दुश्मनों की पूरी बटालियन का सामना करता है. फिल्म में दमदार एक्शन के साथ एक इमोशनल लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।

फिल्म की कहानी 1940-45 के ऐतिहासिक दौर, आजाद हिंद फौज और रजाकार आंदोलन के इर्द-गिर्द बुनी गई है. प्रभास का किरदार एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखता है, जो हालात के चलते देश के लिए हथियार उठाने पर मजबूर हो जाता है।

कब रिलीज होगी ‘फौजी’ ?

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए हनु राघवपुडी ने लिखा, ‘3 दिसंबर, 2026 को फौजी का सफर शुरू होगा।

आइए, एक ऐसी कहानी देखें जो न सिर्फ बड़े पर्दे पर दिखेगी, बल्कि उन सभी के दिलों में भी बसी रहेगी जो हिम्मत, सम्मान और आजादी में विश्वास रखते हैं.’ बता दें कि ‘फौजी’ इस साल मच अवेटेड फिल्मों में से एक है।

FaujiDecember2026 FaujiMovieBudget FaujiPeriodDrama FaujiReleaseDate FaujiStoryLeak FaujiTeaserUpdate HanuRaghavapudi ImanviIsmailDebut khojinarad MithunChakrabortyFauji naradpost naradpostbreakingnews PanIndiaPrabhas Prabhas600CrMovie PrabhasFauji PrabhasFaujiLook PrabhasPatrioticRole PrabhasUpcomingMovie
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBabyMoonLocket : आधे चांद का लॉकेट पहनने के लाभ
Next Article SaifAliKhanHandsome : हैंडसम होने की कीमत चुकाएंगे सैफ अली खान
Narad Post

Related Posts

KapilSharmaShow : मैं एक्टिंग करना चाहती हूं- अर्चना

July 21, 2026

RinmukteshwarMahadev : अनोखा शिव मंदिर: जहाँ जल और बेलपत्र ही नहीं, महादेव को चढ़ाई जाती है चने की दाल!

July 21, 2026

DehradunCrime : आधी रात को फोन कर कैफे पर बुलाया, फिर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां—देहरादून में सनसनी

July 21, 2026

UttarakhandRainAlert : उत्तराखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

July 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

KapilSharmaShow : मैं एक्टिंग करना चाहती हूं- अर्चना

By Narad PostJuly 21, 20260

KapilSharmaShow : मैं एक्टिंग करना चाहती हूं- अर्चना :-  ‘द कपिल शर्मा शो’ से लंबे…

RinmukteshwarMahadev : अनोखा शिव मंदिर: जहाँ जल और बेलपत्र ही नहीं, महादेव को चढ़ाई जाती है चने की दाल!

July 21, 2026

DehradunCrime : आधी रात को फोन कर कैफे पर बुलाया, फिर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां—देहरादून में सनसनी

July 21, 2026

UttarakhandRainAlert : उत्तराखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

July 21, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?