Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NandaKiChowki : नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार

July 29, 2026

PaanAndCancer : पान में मिलाई जाने वाली चीजें क्यों हैं खतरनाक ?

July 29, 2026

OneOfficerOneCar : एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी का फैसला

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HarGharTiranga : तिरंगा अभियान के सफल संचालन के लिए भाजपा प्रदेश टोली गठित !
देहरादून

HarGharTiranga : तिरंगा अभियान के सफल संचालन के लिए भाजपा प्रदेश टोली गठित !

Every year, citizens across the country participate enthusiastically and with great joy in this national celebration.
Narad PostBy Narad PostJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HarGharTiranga
HarGharTiranga : तिरंगा अभियान के सफल संचालन के लिए भाजपा प्रदेश टोली गठित !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HarGharTiranga : तिरंगा अभियान के सफल संचालन के लिए भाजपा प्रदेश टोली गठित ! :- भाजपा, व्यापक स्वरूप में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान से राज्य भर देशभक्ति की अलख जगाने जा रहे हैं। जिसके तहत 14 अगस्त से घर घर तिरंगा फहराने के साथ पदयात्रा, शहीदाें का सम्मान, जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा जायेगा। सभी कार्यक्रमों के सफल समन्वय, संचालन और सफलता के दृष्टिगत प्रदेश टीम का गठन भी किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा किे विगत वर्षों की तरह इस बार 10 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में 13 से 15 अगस्त के दौरान राज्य के प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने के लक्ष्य पर कार्य किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी के सभी विधायक, सांसद, सरकार में मंत्री एवं जनप्रतिनिधि सभी, कार्यकर्ता के सहयोग से कार्यक्रमों में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

जिसके क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बिष्ट के संयोजन में प्रदेश की अभियान टीम का गठन किया गया है। उनके साथ सह संयोजक के रूप में श्री गुंजन सुखीजा, श्री गौरव पांडेय और श्री विपुल मैंदाेली को जिम्मेदारी दी गई है।

अभियान को लेकर अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज एक राष्ट्र भक्ति का जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। इसने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को और सशक्त किया है।

प्रत्येक वर्ष सभी देशवासी हर्ष और उल्लास के साथ राष्ट्रोत्सव के इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। स्वयं मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ बीते 12 वर्षों में देश का अद्भुत मान बढ़ा, दुनिया में सम्मान मिला।

तिरंगा यात्रा के साथ देश के विकास की यात्रा भी निरंतर जारी रहेगी। क्यूंकि सशक्त, समृद्ध, सुरक्षित, तथा एक भारत-श्रेष्ठ भारत अब सिर्फ सपना ही नहीं मोदी जी के नेतृत्व में यथार्थ है।

अभियान में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घर, सभी प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, साथ ही युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण किया जाएगा।

प्रत्येक मंडल में 10 अगस्त से 14 अगस्त, 2026 तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा युवा मोर्चा के नेतृत्व में इस यात्रा में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

इसी तरह प्रत्येक जिले में देश भक्ति के गीत एवं राष्ट्रगान के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का बड़े स्तर पर आयोजन होगा। इसी तरह समाज के प्रबुद्धजन, विशिष्टजन, सेवानिवृत्त सैनिक एवं सुरक्षा कर्मी, सेलिब्रिटी, सामाजिक संगठनों, युवा संगठनों एवं महिला संगठनों को आमंत्रित कर कार्यक्रम किए जाएंगे।

वहीं शहीद स्मारकों, वीर सपूतों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा उसके उपरांत पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जाए। प्रत्येक मंडल में भारत माता के वीर सपूत सैनिकों तथा देश की सेवा में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के घरों पर जाकर के उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

सीमावर्ती क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि सीमा चौकियों का उचित अनुमति के साथ सैनिकों को सम्मानित करें।

#BJPNews #DehradunNews #HarGharTiranga #HarGharTirangaCampaign #IndependenceDay2026 #ManveerChauhan #ShailendraBisht #TirangaYatra #TirangaYatra2026 khojinarad MAHENDRABHATT naradpost naradpostbreakingnews NationalPride Patriotism UttarakhandBJP UttarakhandNews ViksitBharat2047
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePatrioticMovies : ओटीटी और फिल्मों में क्यों हिट है देशभक्ति फार्मूला ?
Next Article WorldLongestRailwayPlatform : दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म भारत में
Narad Post

Related Posts

NandaKiChowki : नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार

July 29, 2026

PaanAndCancer : पान में मिलाई जाने वाली चीजें क्यों हैं खतरनाक ?

July 29, 2026

OneOfficerOneCar : एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी का फैसला

July 29, 2026

UttarakhandRainAlert : उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

July 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

NandaKiChowki : नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार

By Narad PostJuly 29, 20260

NandaKiChowki : नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार :-  नेतृत्व की पहचान…

PaanAndCancer : पान में मिलाई जाने वाली चीजें क्यों हैं खतरनाक ?

July 29, 2026

OneOfficerOneCar : एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी का फैसला

July 29, 2026

UttarakhandRainAlert : उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

July 29, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?