Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

August 11, 2026

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IncomeTaxForHousewives : गृहणियों को भी भरना चाहिए Income Tax
देश

IncomeTaxForHousewives : गृहणियों को भी भरना चाहिए Income Tax

What can be the sources of income for homemakers?
Narad PostBy Narad PostAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IncomeTaxForHousewives
IncomeTaxForHousewives : गृहणियों को भी भरना चाहिए Income Tax
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IncomeTaxForHousewives : गृहणियों को भी भरना चाहिए Income Tax :-  इनकम टैक्स रिटर्न भरना एक बेहद जरूरी वित्तीय जिम्मेदारी है, जिसको हर सैलरी पाने वाला या बिजनेस करने वाला व्यक्ति भरता ही है. कई लोगों को केवल यही पता है कि इनकम टैक्स केवल नौकरीपेशा लोग ही भरते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घरेलू महिलाएं या गृहणियां जो बाहर नौकरी नहीं करती हैं वो भी टैक्स भरती है. नहीं जानते? तो आइये बताते हैं।

क्या गृहणियां भी भरती हैं ITR?

गृहिणी की कोई नौकरी या तय सैलरी नहीं होती, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी कोई आय नहीं हो सकती. अगर किसी गृहिणी की आय ब्याज, किराए, निवेश या किसी अन्य स्रोत से होती है, तो उसे आयकर के नियमों को समझना जरूरी है और टैक्स भरना भी बेहद जरूरी है।

क्या कहते हैं नियम?

इनकम टैक्स एक्ट के मुताबिक अगर गृहिणी की सालाना आय तय बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट से कम है, तो आमतौर पर उसे ITR भरने की जरूरत नहीं होती. 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए नई टैक्स व्यवस्था में ये सीमा 4 लाख रुपये और पुराने टैक्स स्लैब में 2.5 लाख रुपये है. अगर गृहिणी की आय इस सीमा से ज्यादा है, तो उसे अपनी आय के हिसाब से ITR दाखिल करना पड़ सकता है. 80 साल से ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन के लिए भी अलग आय सीमा लागू होती है।

क्या हो सकते हैं गृहणियों के आय के स्त्रोत?

गृहिणियों के पास नौकरी नहीं होती, लेकिन इससे ये बिलकुल भी मतलब नहीं है कि उनका कोई सोर्स ऑफ इनकम ही नहीं होता. क्योंकि उन्हें दूसरे स्रोतों से आय मिल सकती है. आइये बताते हैं क्या हो सकते हैं ये स्त्रोत:

पति अगर घर चलाने के लिए पत्नी को पैसे देता है, तो सामान्य तौर पर इसे पत्नी की आय नहीं माना जाता. भले ही ये पैसा पत्नी के बैंक खाते में जमा हो।

अगर गृहिणी के नाम पर FD है, तो उससे मिलने वाला ब्याज उनकी आय माना जाता है और नियमों के अनुसार इस पर टैक्स लग सकता है।

अगर पति अपने पैसे से पत्नी के नाम पर निवेश करता है, तो टैक्स के नियमों के तहत निवेश और उससे होने वाली आय का अलग-अलग तरीके से आकलन किया जा सकता है. कुछ मामलों में आय को पति की आय से भी जोड़ा जा सकता है।

रिश्तेदारों से मिले कुछ गिफ्ट्स टैक्स से छूट सकते हैं. वहीं, गैर-रिश्तेदारों से मिले तोहफों की कुल कीमत एक वित्तीय वर्ष में 50 हजार से ज्यादा होने पर उन पर टैक्स लग सकता है।

कैसे पता करें टैक्स में आने वाली आय

टैक्सेबल इनकम पता करने के लिए गृहिणियों को अपनी सभी टैक्स योग्य आय को जोड़ना चाहिए. इसमें बैंक या FD का ब्याज, किराए से मिलने वाली आय और निवेश से होने वाली कमाई शामिल हो सकती है. इसके बाद जिन कटौतियों और छूट का लाभ मिलता है, उन्हें घटाया जाता है. PPF, NSC, हेल्थ इंश्योरेंस और योग्य दान जैसी चीजों पर मिलने वाली कटौती भी इसमें शामिल हो सकती है।

#ClubbingOfIncome #FDTaxRules #HomemakersITR #HousewifeIncome #IncomeTaxAct #IncomeTaxForHousewives #ITR2026 #PersonalFinance #TaxExemptionLimit #TaxFilingIndia #TaxFilingRules #TaxSaving2026 #TaxSavingTips #WomenFinancialLiteracy FinanceNews khojinarad naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत
Next Article DogTerahwi : कुत्ते की तेरहवीं कर मानवता का सिखाया पाठ
Narad Post

Related Posts

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

August 11, 2026

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

By Narad PostAugust 11, 20260

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान :-  सोमवार को हुई तेज बारिश के…

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?