Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

August 11, 2026

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान
उत्तराखंड

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

A massive crowd surged onto the streets.
Narad PostBy Narad PostAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Shivratri2026
Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान :-  सोमवार को हुई तेज बारिश के बावजूद हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। कांवड़ मेले के 12वें दिन शिवरात्रि से एक दिन पहले डाक कांवड़ अपने अंतिम चरण में रही और राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक कांवड़ यात्रियों की आवाजाही जारी रही।

प्रशासन के अनुसार, कांवड़ मेला शुरू होने से सोमवार शाम छह बजे तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके थे। इनमें बड़ी संख्या में शिवभक्त पैदल और अलग-अलग वाहनों से अपने क्षेत्रों की ओर लौट रहे हैं।

सोमवार सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश भी कांवड़ यात्रियों को रोक नहीं सकी और वे लगातार अपनी यात्रा आगे बढ़ाते रहे।

दोपहर करीब तीन बजे तक बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में शिवभक्त भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए। बारिश के कारण धर्मनगरी के कई हिस्से जलमग्न हो गए, लेकिन कांवड़ यात्रियों की आवाजाही जारी रही।

सड़कों पर उमड़ा सैलाब

शहर की गलियों और प्रमुख चौक-चौराहों पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ नजर आई। इस दौरान जगह-जगह डीजे पर शिव भक्ति के गीत बजते रहे और कांवड़ यात्री इन गीतों पर थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे।

सोमवार को डाक कांवड़ अपने अंतिम चरण में थी। आमतौर पर डाक कांवड़ के अंतिम दिन क्षेत्रीय लोगों की भीड़ बढ़ने की बात कही जाती है, लेकिन सोमवार को हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के कई अन्य जिलों से आए यात्रियों की भी बड़ी संख्या नजर आई।

4.43 करोड़ भक्त रवाना

रविवार देर शाम से सोमवार शाम छह बजे तक 63 लाख 60 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके थे। इसके साथ ही कांवड़ मेला शुरू होने से सोमवार शाम छह बजे तक कुल संख्या 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार पहुंच गई।

#DehradunNews #HaridwarKanwarYatra2026 #HaridwarRain #HarKiPauri #KanwarYatraRecord #KanwarYatraViral #Shivratri2026 #uttarakhandpolice #UttarakhandTourism DakKanwar GangaJal haridwarnews KanwarMela2026 khojinarad naradpost naradpostbreakingnews Sawan2026 ShivBhakti
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleMiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको
Narad Post

Related Posts

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026

DogTerahwi : कुत्ते की तेरहवीं कर मानवता का सिखाया पाठ

August 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

By Narad PostAugust 11, 20260

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान :-  सोमवार को हुई तेज बारिश के…

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?