MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ? :- मोमोज के साथ चटपटी लाल चटनी और मूंगफली वाली चटनी के साथ ही मेयोनीज भी खूब खाई जाती है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो मोमोज को लाल चटनी से ज्यादा मेयोनीज के साथ खाना पसंद करते हैं. लेकिन, जिस मेयोनीज को शौक से खाया जाता है क्या वो सेहत के लिए अच्छी होती है? भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय पोषण संस्थान की फूड गाइडलाइंस में मेयोनीज को अल्ट्रा प्रसेस्ड फूड की गिनती में रखा गया है. ICMR और NIN ने बताया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स जैसे मेयोनीज शरीर पर क्या प्रभाव डालते हैं और इससे किस तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
मेयानीज अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स (Ultra Processed Foods) की गिनती में आती है. अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स वो फूड्स हैं जिनमें एडिटिव्स की बहुत ज्यादा मात्रा होती है. एडिटिव्स में प्रीजरवेटिव्स, स्वीटनर्स, कलरिंग, फ्लेवरिंग, इमलसिफायर्स और अन्य सब्सटेंस शामिल हैं. ये एडिटिव्स खाने के टेस्ट को बेहतर बनाते हैं।
इस प्रोसेसिंग के कारण फूड्स से फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स कम होने लगते हैं. रिसर्च के अनुसार, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से भरी डाइट का परिणाम सेहत पर नकारात्मक हो सकता है।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में फाइबर ना होना और न्यूट्रिएंट्स की कमी उन्हें अनहेल्दी बनाता है. UPFs शरीर में हाई कैलोरी इंटेक को बढ़ाता है क्योंकि इनमें फैट, शुगर या दोनों की ही मात्रा ज्यादा होती है. इन फूड्स को इनके स्वाद, कम कीमत और उपलब्धता के चलते खूब खाया जाता है।
इन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन मोटापे के अलावा गंभीर बीमारियों (Diseases) जैसे कोरोनरी हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और डायबिटीज (Diabetes) से जुड़ा हुआ है. इन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से एजिंग प्रोसेस भी बढ़ जाता है।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में फैट्स, शुगर और सॉल्ट की मात्रा ज्यादा होती है और इनमें फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स कम होते हैं. ऐसे में हाई फैट और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स जैसे सॉस, मैयोनीज, जैम, पैकेट वाले फ्रूट पल्प, जूस, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, बिस्कुट, कुकीज, केक, पेस्ट्री, ब्रेकफास्ट सीरियल और हेल्थ ड्रिंक्स से परहेज करना जरूरी है।
अगर घर के खाने को ही हाई फैट, हाई शुगर और हाई सॉल्ट से तैयार किया जाए तो ये भी अनहेल्दी फूड्स की गिनती में आते हैं।
बहुत ज्यादा तला हुआ, फैटी, शुगरी, सॉल्टी फूड और बेकरी प्रोडक्ट्स को खाने से बचना चाहिए।
हाई सॉल्ट वाले फड्स खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये फूड्स हाइपरटेंशन और किडनी की दिक्कत (Kidney Problems) बढ़ा सकते हैं।
