SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म :- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म SVC 63 को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनने के बाद भाईजान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, 90 के दशक की कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान और निर्देशन राजकुमार संतोषी 32 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं. दरअसल, हाल ही में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी बात कही थी. चलिए जानते हैं कि राजकुमार संतोषी ने क्या कुछ कहा है?
एक इंटरव्यू में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने साफ किया है कि वे बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. निर्देशन ने आगे यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट जल्द ही फाइनल भी हो जाएगा. राजकुमार संतोषी ने कहा कि यह एक कॉमेडी मूवी होने वाली है, जिसे लेकर एक्टर और डायरेक्टर दोनों ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि साल 1994 में उन्होंने सलमान खान के साथ कल्ट क्लासिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ बनाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी. इतना ही नहीं लोग आज भी इस मूवी का गाना सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ 4 नवंबर 1994 में रिलीज की गई थी, जिसमें आपको भर-भरकर कॉमेडी के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन सीन्स भी देखने को मिले थे।
हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ इस मूवी का कल्ट क्लासिक का टैग मिल गया था. Sacnilk के अनुसार फिल्म को बनाने में 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं मूवी ने 5.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 7.59 करोड़ रुपये छापे थे।
हालांकि, फिल्म ने ओवरसिज में 0.49 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘अंदाज अपना अपना’ में सलमान खान और आमिर खान के अलावा करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल, शक्ति कपूर और टीकू तलसानिया नजर आए थे. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8 की जबरदस्त रेटिंग देखने को मिली है।
