Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM धामी

August 25, 2026

UttarakhandFoodSafetyDrive : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक

August 25, 2026

RakshaBandhan2026Date : कन्फ्यूजन बढ़ी – रक्षा बंधन 27 या 28 अगस्त को ?

August 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandInfluenzaAlert : उत्तराखंड में सीजनल इन्फ्लुएंजा और निमोनिया को लेकर अलर्ट
देहरादून

UttarakhandInfluenzaAlert : उत्तराखंड में सीजनल इन्फ्लुएंजा और निमोनिया को लेकर अलर्ट

Health Department on alert; hospitals instructed to stay prepared.
Narad PostBy Narad PostAugust 25, 2026Updated:August 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandInfluenzaAlert
UttarakhandInfluenzaAlert : उत्तराखंड में सीजनल इन्फ्लुएंजा और निमोनिया को लेकर अलर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandInfluenzaAlert : उत्तराखंड में सीजनल इन्फ्लुएंजा और निमोनिया को लेकर अलर्ट :-  देश के कुछ राज्यों में सीजनल इन्फ्लुएंजा और श्वसन तंत्र से संबंधित रोगों के मामलों में बढ़ोतरी के बाद उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर इन बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने सभी चिकित्सालयों में इन्फ्लुएंजा और निमोनिया के मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर सहित ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था रखने को कहा है। साथ ही आवश्यक दवाओं, ओसेल्टामिविर कैप्सूल/सिरप, एंटीबायोटिक्स, पीपीई किट, एन-95 मास्क और वीटीएम वायल समेत अन्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और समुदाय स्तर पर Influenza Like Illness (ILI) तथा Severe Acute Respiratory Illness (SARI) के लक्षण वाले मरीजों की सघन निगरानी करने को कहा है। ऐसे मरीजों का विवरण आईडीएसपी के तहत Integrated Health Information Platform (IHIP) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। SARI मरीजों के नाक और गले के स्वैब सैंपल जांच के लिए नजदीकी जांच केंद्रों को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विभाग के अनुसार, यदि किसी समुदाय में ILI/SARI के मामलों की क्लस्टरिंग सामने आती है तो तत्काल जांच की सुविधा उपलब्ध कराते हुए त्वरित नियंत्रण एवं रोकथाम की कार्रवाई की जाएगी। आईडीएसपी कार्यक्रम के तहत गठित रैपिड रिस्पांस टीमों को भी किसी असामान्य स्थिति की लगातार निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आम लोगों से भी सतर्कता बरतने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लुएंजा और निमोनिया से बचाव के लिए आमजन में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। छींकते या खांसते समय नाक-मुंह ढकने, मास्क/टिश्यू का इस्तेमाल करने, साबुन-पानी से हाथ साफ रखने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने की अपील की गई है।

विभाग ने ILI/SARI के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा लेने को कहा है। राज्य में मौसमी इन्फ्लुएंजा की स्थिति की रियल टाइम निगरानी आईडीएसपी और स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र (HEOC) के माध्यम से की जा रही है।

HEOCUttarakhandMonitoring IDSPUttarakhand IHIPPortalMonitoring InfluenzaLikeIllnessUttarakhand khojinarad naradpost naradpostbreakingnews OseltamivirStock PneumoniaAlertHindi RapidResponseTeamUttarakhand RespiratoryInfectionAdvisory SeasonalInfluenzaPneumonia SevereAcuteRespiratoryIllness UttarakhandHealthAdvisory UttarakhandHealthNews UttarakhandHospitalPreparedness UttarakhandInfluenzaAlert UttarakhandMedicalHealthAlert
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSashaktBahnaUtsavUttarakhand : मुख्यमंत्री बने देवभूमि की महिलाओं के ‘बड़े भाई’ !
Next Article RbiNewFdRules : RBI के नए नियम – अब बैंक के चक्कर काटने की छुट्टी
Narad Post

Related Posts

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM धामी

August 25, 2026

UttarakhandFoodSafetyDrive : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक

August 25, 2026

RakshaBandhan2026Date : कन्फ्यूजन बढ़ी – रक्षा बंधन 27 या 28 अगस्त को ?

August 25, 2026

RbiNewFdRules : RBI के नए नियम – अब बैंक के चक्कर काटने की छुट्टी

August 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM धामी

By Narad PostAugust 25, 20260

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM…

UttarakhandFoodSafetyDrive : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक

August 25, 2026

RakshaBandhan2026Date : कन्फ्यूजन बढ़ी – रक्षा बंधन 27 या 28 अगस्त को ?

August 25, 2026

RbiNewFdRules : RBI के नए नियम – अब बैंक के चक्कर काटने की छुट्टी

August 25, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?